9000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा Honor 600 5G फोन! स्क्रीन साइज भी आया सामने

Join Us icon

ऑनर ने नवंबर 2025 में अपनी ‘500 सीरीज’ चाइना में पेश की थी। इसमें दो मोबाइल फोन Honor 500 और Honor 500 Pro लॉन्च हुए थे। ये दोनों ही ही 200MP Camera वाले फोन हैं जो तगड़ी 8000mAh battery सपोर्ट करते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज के नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है। नए लीक में अपकमिंग Honor 600 5G फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि ऑनर 600 में पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Honor 600 की जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। DCS ने लीक में दावा किया है कि ऑनर 600 पर काम शुरू हो चुका है और इस फोन में पहले वाली जेनरेशन यानी ऑनर 500 की तुलना में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी दी जाएगी। लीक की मानें तो Honor 600 चाइना में 9,000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया ऑनर 500 5जी फोन को 8,000एमएएच बैटरी पर लाया गया था। यानी अपकमिंग मोबाइल फोन ऑनर 600 की बैटरी कैपेसिटी 1000एमएएच अधिक होगी। बैटरी के अलावा फोन डिस्प्ले की लार्ज रखी जाएगी। ऑनर 500 को कंपनी ने 6.55-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया था और ​अब आने वाले ऑनर 600 को 6.57-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।

ऑनर 600 से जुड़ी अन्य जानकारियां तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन अगर ऑनर 500 की ही बात करें तो यह स्मार्टफोन 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने 4एनएम क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। चीन में इसे 12GB और 16GB RAM पर लॉन्च किया गया था जिसका प्राइस 33 हजार रुपये से लेकर 41 हजार रुपये तक जाता है।

honor 500

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तो ऑनर 500 स्मार्टफोन 6.55-इंच की फुलएचडी+ OLED पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑ​प्टिकल सेंसर मिलता है। तगड़ी 8000mAh battery के साथ इसे 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल 1/4″ OIS सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 112° ऑटोफोकस वाला 12 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 500 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा + 3D depth सेंसर सपोर्ट करता है। यह IP68 + IP69 + IP69K सर्टिफाइड फोन है।

Honor 500 Pro

लगे हाथ Honor 500 Pro का भी जिक्र कर लें तो इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 3599 युआन यानी 45,000 रुपये के करीब है। वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 4799 युआन यानी 60,000 रुपये के करीब है। यह मोबाइल क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है।

ऑनर 500 प्रो 5जी फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले लगी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट मिलता है। पावर बैकअप के लिए 8,000एमएएच बैटरी के साथ 80वॉट फास्ट वायर्ड और 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 200MP मेन सेंसर + 50MP 3x पोर्टेट टेलीफोटो + 12x अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगा है। वहीं फ्रंट पर 50MP + 3D depth सेंसर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here