9000mAh battery वाला वीवो फोन लॉन्च, 12GB RAM और IP69 रेटिंग के साथ vivo Y600 Turbo 5G चीन में पेश

वीवो ने पिछले महीने अपनी होम मार्केट चाइना में 10200mAh बैटरी वाला फोन vivo Y600 Pro लॉन्च किया था। आज इसी सीरीज का एक और नया मोबाइल vivo Y600 Turbo भी पेश कर दिया गया है। यह भी बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसे 9020mAh battery के साथ लाया गया है। वीवो वाई600 टर्बो चीनी बाजार में उतारा गया है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन
vivo Y600 Turbo 9,020एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है। बताते चलें कि इतनी ही बैटरी कैपेसिटी के साथ कंपनी अप्रैल महीने में इंडिया में vivo T5 Pro लॉन्च कर चुकी है जिसमें 9020mAh battery दी गई थी। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 18 घंटे, 39 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। भारत में इसे जहां 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया था। वहीं वीवो वाई600 प्रो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ चीन में लॉन्च हुआ है।
वीवो वाई600 टर्बो 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है जो कुछ ही मिननों के चार्ज में लंबा कॉलिंग टाइम और वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकती है। यह नया वीवो 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
vivo Y600 Turbo स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई600 टर्बो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर पेश हुआ है जो Origin OS 6.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि इस मोबाइल में कुछ गेम्स में 120fps पर खेले जा सकते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Adreno 810 दिया गया है।
vivo Y600 Turbo 5G फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत (12जीबी+12जीबी) प्रदान करती है। ब्रांड का दावा है कि इस नए वीवो फोन में एक साथ 30 ऐप्स बैकग्राउंड में रन कर सकती है और मोबाइल स्लो नहीं होगा। वाई600 टर्बो को 5 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस के दावे के साथ पेश किया गया है। इसमें LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage टेक दी गई है।
स्क्रीन की बात करें तो वीवो वाई600 टर्बो को 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। येह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं साथ ही फोन डिस्प्ले के लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है।
vivo Y600 Turbo 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra HD मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो 5जी फोन वाई600 टर्बो में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो वाई600 टर्बो 5जी फोन में 7000mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इस वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG सहित NFC और Infrared जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
vivo Y600 Turbo प्राइस
वीवो वाई600 टर्बो 5जी फोन चाइना में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 2299 युआन यानी 32,200 रुपये के करीब है। इसी तरह यह 12GB RAM वाला वीवो स्मार्टफोन 256GB और 512GB मेमोरी पर लाया गया है जिनकी कीमत क्रमश: 2599 युआन और 2899 युआन यानी 36,400 रुपये और 40,600 रुपये के करीब है। चीन में यह फोन Millennial Pink, Electric Blue और Dune Gold कलर में बिकेगा।