
TECNO PHANTOM V Fold 5G के इंडियन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी MWC 2023 में दे दी गई थी। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसके इंडिया लॉन्च के साथ ही सेल डिटेल के बारे में बता दिया है। कंपनी द्वारा जारी की गई प्रैस रिलीज के अनुसार फोल्डेबल फोन 11 अप्रैल को भारत में पेश किया जाएगा। वहीं, फोन की अर्ली बर्ड सेल 12 अप्रैल से अमेजन इंडिया पर की जाएगी। आइए आगे आपको इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड सेल डिटेल
टेक्नो अमेजन इंडिया पर शुरुआती यूजर्स को 77,777 रुपये की कीमत पर फैंटम वी फोल्ड की सेल करेगी। ऑफर केवल लिमिटेड स्टॉक के लिए लागू है। ई-कॉमर्स साइट पर पर अर्ली एक्सेस सेल 12 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, टेक्नो के अनुसार ‘मेक इन इंडिया’ प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी ने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन फैंटम वी फोल्ड का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी अपनी नोएडा फैसिलिटी में फैंटम वी फोल्ड का निर्माण करेगी जो प्रति वर्ष 24 मिलियन फोन बनाने में सक्षम है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत के साथ सिर्फ 12,999 में लाॅन्च हुआ सस्ता 5जी फोन TECNO SPARK 10
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड का प्राइस
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल किया जाएगा। है। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत के बारे में पहले ही ऑफिशियल जानकारी सामने आ चुकी है। डिवाइस के 12GB + 256GB वर्जन की कीमत 89,999 रुपये तथा 12GB + 512GB वेरिएंट 99,999 रुपये में बाजार खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन्स
फोन दो डिस्प्ले के साथ आता है। फोन मेन स्क्रीन 7.65 इंच की है। यह 2296 x 2000 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2के+ और एलटीपीओ एमोलेड पैनल से लैस है। वहीं, इसमें 6.42 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले भी है जो 1080 x 2550 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एमोलेड स्क्रीन से लैस। TECNO PHANTOM V Fold 5G फोन की दोनों ही डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसके अलावा यह 5जी फोन को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ आक्टाकोर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी710जीपीयू मौजूद है। यह टेक्नो फोन LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरे वाला फोन सिर्फ 12,499 रुपये में! लॉन्च हुआ Tecno Spark 10 Pro, मिलेगी 16GB RAM की पावर
फोन के बाहरी और अंदरूनी दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा सेंसर लगा है। फोन को फोल्ड करने के बाद जो स्क्रीन बाहर रहती है उसपर 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं फोन को खोलने को बाद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। इसके अलावा रियर पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
वहीं, पावर बैकअप के लिए इस फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। एंडरॉयड 13 के साथ यह फोन हाईओएस फोल्ड वर्ज़न पर काम करता है।












