Vi ने लॉन्च किया Rs 599 वाला प्लान, मिलेगा 110GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और कई ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस

Join Us icon
Highlights

  • Vodafone idea ने 599 रुपये का पोस्टपेड फैमली प्लान पेश किया है।
  • प्लान में ओटीटी ऐप्स, डाटा और फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
  • ग्राहकों को प्लान में 200जीबी डाटा रोल ओवर का लाभ दिया जाएगा।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया की ओर से 5G पेश किया जाने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। लेकिन, इस इंतजार के बीच कंपनी अपने प्रीपेड व पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश कर उन्हें खुश करने की कोशिश की है। हाल ही में वीआई द्वारा 181 रुपये वाला डाटा रिचार्ज पेश किया गया था। वहीं, अब पोस्टपेड ग्राहकों को खुश करते हुए कंपनी ने 599 रुपये के प्लान को मार्केट में उतारा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, ढेर सारा डाटा और कई ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

Vi के 599 रुपये प्लान में मिलेंगे ये लाभ

  • 110GB डाटा के साथ 200GB डाटा रोलओवर
  • अनलिमिटेड कॉल्स और फ्री एसएमएस

वोडाफोन आइडिया का यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। इसमें आप एक कनेक्शन को दो लोगों के साथ यूज कर सकते हैं। जिसमें एक प्राइमरी मेंबर होगा जबकि दूसरा सेकेंडरी मेंबर कहा जाएगा। जिसके नाम पर कनेक्शन है वहीं प्राइमरी मेंबर कहा जाएगा। सेकेंडरी मेंबर के लिए एक अतिरिक्त सिम लिया जा सकता है या सेम कंपनी का कोई यूजर पहले से हो तो उसे जोड़ा जा सकता है।

इसमें कुल 110GB डाटा के साथ 200GB डाटा रोलओवर, अनलिमिटेड कॉल्स और फ्री एसएमएस का लाभ मिलेगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि प्राइमरी और सेकेंडरी मेंबर्स को क्या लाभ मिलेंगे।

प्राइमरी मेंबर्स को मिलने वाले लाभ

  • अनलिमिटेड कॉल्स
  • 40+30जीबी डाटा
  • 200जीबी डाटा रोल ओवर

vi-rs-599-postpaid-plan

सेकेंडरी मेंबर को मिलने वाले लाभ

  • अनलिमिटेड कॉल्स
  • 40जीबी डाटा
  • 200जीबी डाटा रोल ओवर
  • 3000 SMS/मंथली

एडिशनल बेनिफिट्स

  • सिर्फ प्राइमरी ग्राहक को प्लान में 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन बिना किसी कीमत के मिलेगा।
  • इसके अलावा 499 रुपये की कीमत वाला एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्श भी इस प्लान के साथ मिल रहा है। यह लाभ प्राइमरी मेंबर के लिए होगा।
  • प्लान में Vi Movies & TV VIP एक्सेस, प्रीमियम मूवी फुल एक्सेस, ओरिजनल, लाइव टीवी और कई ऐप का एक्सेस मिलेगा। यह लाभ सभी मेंबर्स के लिए है।
  • सभी मेंबर्स के लिए Vi Movies & TV App के माध्यम से ZEE5 प्रीमियम मूवी और शो का कंटेंट देखने का लाभ मिलेगा।
  • वीआई ऐप में सभी मेंबर्स के लिए 6 माह के लिए एड-फ्री हंगामा म्यूजिक दिया जा रहा है।
  • साथ ही सभी मेंबर्स वी ऐप पर 1000 से ज्यादा गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, हर महीने 5 गोल्ड गेम्स मुफ्त भी मिलेंगे।

599 रुपये में एयरटेल के पास भी है एक पोस्टपेड प्लान

अगर बात एयरटेल 599 रुपये प्लान की तो यह हाल ही में पेश किया गया था। इस प्लान में इसमें 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा रोलओवर बेनिफिट के साथ कुल 75GB डाटा प्रति माह मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, फ्री हैंडसेट प्रोटेक्शन प्लान भी ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्लान में नियमित कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक फ्री ऐड-ऑन कनेक्शन भी लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here