आ गया एक और सस्ता 5जी फोन Moto G 5G (2023), देखें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • Moto G 5G (2023) पश्चिमी देशों में लॉन्च हुआ है।
  • इसमें sub-6GHz 5G कनेक्टिविटी मिलती है।
  • फिलहाल इंंडिया लॉन्च की कोई डिटेल नहीं है।

मोटोरोला ने टेक मार्केट में अपनी ‘जी’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Moto G 5G (2023) लॉन्च किया है। यह पिछले साल मार्केट में लाए गए कंपनी के सबसे सस्ते 5जी मोबाइल फोन मोटो जी 5जी का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो अब Qualcomm Snapdragon 480+ प्रोसेसर से लैस होकर आया है। आगे इस मोटोरोला फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

मोटो जी 5जी (2023) की स्पेसिफिकेशन्स

Moto G 5G (2023) स्मार्टफोन की डिस्प्ले कैसी है

  • 6.5” HD+ Display
  • 120Hz refresh
  • यह मोटोरोला फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

    Moto G 5G (2023) में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है

  • Qualcomm Snapdragon 480+
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • मोटो जी 5जी (2023) को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो स्टॉक एंडरॉयड 13 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Moto G 5G 2023 launched price features specifications

    Moto G 5G (2023) का कैमरा कैसा है

  • 48MP Triple Rear camera
  • 8MP selfie camera
  • फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Moto G 5G (2023) स्मार्टफोन में बैटरी और चार्जिंग तकनीक

  • 5,000mAh battery
  • 15W Fast Charging
  • पावर बैकअप के लिए मोटोरोला जी 5जी (2023) स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

    मोटो जी 5जी (2023) के फीचर्स

  • Moto G 5G (2023) में sub-6GHz 5G कनेक्टिविटी मिलती है।
  • इस मोटोरोला फोन की थिकनेस सिर्फ 8.4एमएम है।
  • स्मार्टफोन में 3.5एमएम जैक भी मिलता है।
  • यह फोन डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर भी सपोर्ट करता है।
  • सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।
  • LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here