
ओपो कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए 5जी फोन पर काम कर रही है जिसे बीते दिनों OPPO A98 5G नाम के साथ विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर देखा जा चुका है। वहीं अब कंपनी की घोषणा से पहले ही इस मोबाइल फोन की फोटोज़ और फुल स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। माय स्मार्ट प्राइस ने फोन डिटेल्स शेयर की है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो ए98 5जी इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हो सकता है
डिसप्ले: OPPO A98 5G से जुड़े लीक में सामने आया है कि इस मोबाइल फोन को 6.72 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह डिस्प्ले पंच-होल स्टाईल वाली होगी जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। वहीं ओपो ए98 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।
- 6.72″ FHD+ Display
- 120Hz Refresh Rate

प्रोसेसर और रैम: लीक में खुलासा हुआ है कि यह ओपो मोबाइल एंडरॉयड 13 आधारित कलरओएस पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। ओपो ए98 5जी में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम भी देखने को मिलेगी जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर फोन को 16जीबी रैम की ताकत देगी।
- 8GB Extended RAM
- Qualcomm Snapdragon 695

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल के दो अन्य लेंस भी शामिल रहेंगे। लीक की मानें तो यह कैमरा 40एक्स माइक्रोलेंस से लैस होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
- 64MP Rear Camera
- 32MP Selfie Camera

बैटरी: OPPO A98 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो ए98 5जी फोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट प्राप्त हो सकता है।
- 67W SUPERVOOC
- 5,000mAh Battery
ओपो ए98 5जी फोन कब लॉन्च हो सकता है
OPPO A98 5G की स्पेसिफिकेशन्स तो लीक के जरिये सामने आ गई है लेकिन फिलहाल फोन की लॉन्च टाईमलाईन तथा इसकी प्राइस रेंज को लेकर कोई भी पुख्ता डिटेल्स नहीं मिली है। फोन का पोस्टर लीक होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने यानी मई में ही ओपो कंपनी अपने इस 5जी मोबाइल को लेकर कोई अनाउंसमेंट कर सकती है।









