
Vivo X90-सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि वीवो अपनी एक्स सीरीज का एक और फोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी पहले ही Vivo X90, Vivo X90 Pro, और Vivo X90 Pro+ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी का नया स्मार्टफोन Vivo X90S को TENAA पर स्पॉट किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि ये फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले यह फोन Google Play Console लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। अटकलें है कि Vivo X90S इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा।
Vivo X90S स्मार्टफोन TENAA पर हुआ लिस्ट
- TENAA लिस्टिंग में फोन की इमेज और कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लिस्ट हुई हैं। इस फोन का डिजाइन वीवो की X90 सीरीज के दूसरे फोन जैसा है, जिसमें सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में ‘Xtreme Imagination’ लिखा है।
- वीवो के एक्स सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2241HA के साथ स्पॉट किया गया है। वीवो के अपकमिंग फोन के फ्रंट डिजाइन से पता चलता है कि इसमें कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन के दाएं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे।
- TENAA चाइना की सरकारी टेलीकॉम्यूनिकेशन सर्टिफिकेशन एजेंसी है, जिसका पूरा नाम टेलीकॉम्यूनिकेशन इक्यूपमेंट सर्टिफिकेशन सेंटर है। चीन में लॉन्च होने वाले सभी मोबाइल डिवाइसेस को इस एजेंसी से सर्टिफिकेशन लेना जरूरी है।
Vivo X90S स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले : Vivo X90S स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2800 X 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
प्रोसेसर : वीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी स्पीड 3.2GHz पर क्लॉक की गई है।
रैम और स्टोरेज : Vivo के अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 8GB, 12GB और 16GB RAM ऑप्शन के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
कैमरा : Vivo X90S स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का थर्ड कैमरा होगा। वीवो के इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम : वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Android 13 OS पर रन करेगा।
बैटरी : VIvo X90S स्मार्टफोन में 2345mAh की डुअल सेल बैटरी मिलेगी, यानी फोन में कुल 4590mAh की बैटरी होगी। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।










