
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A98 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Malaysia की टेक मार्केट में उतारा गया है। मिड-रेंज कैटेगरी में आए इस ए-सीरीज फोन में कई शानदार स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं। जैसे कि इसमें Snapdragon 695 SoC, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। आइए आगे आपको Oppo A98 5G के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
OPPO A98 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: OPPO A98 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 600nits+ ब्राइटनेस के साथ 6.72-इंच FHD+ IPS LCD डिसप्ले दिया गया है।
- प्रोसेसर: ओपो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC है जिसे Adreno GPU के साथ जोड़ा गया है।
- रैम और स्टोरेज: ओपो ए98 में 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज है। साथ ही 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट है।
- ओएस: हैंडसेट एंडरॉयड 13 ओएस पर ColorOS 13 आउट ऑफ द बॉक्स कार्य करता है।
- कैमरा: OPPO A98 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP माइक्रोलेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है।
- कनेक्टिविटी: हैंडसेट पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी एसए/एनएसए, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं।
- बैटरी: OPPO A98 5G में 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
- अन्य: डिवाइस की मोटाई 8.2mm है और इसका वजन 192 ग्राम है। सुरक्षा के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और एंटी-फिंगरप्रिंट और स्क्रैच-प्रूफ कोटिंग के साथ ग्लो डिजाइन है।
OPPO A98 5G कीमत और सेल डिटेल
OPPO A98 5G की कीमत आधिकारिक तौर पर सामने नहीं की गई है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर लिस्टिंग से पता चलता है कि हैंडसेट के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत RM1399 (लगभग 25,700 रुपये) है। फोन के प्री-ऑर्डर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए शुरू हो गए हैं।
OPPO A98 5G की तस्वीरें
OPPO A98 5G इंडिया लॉन्च (संभावित)
लीक्स रिपोर्ट्स की मानें तो ओपो ए98 5जी को भारत में 25 मई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इसके कुछ दिन बाद फोन को बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध किया जा सकता है। वहीं, इंडिया में फोन की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है।










