
OnePlus Nord N30 5G जल्द ही अमेरिका में एक नए बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। वहीं, अब इस फोन को FCC की वेबसाइट पर दो वेरिएंट के साथ स्पॉट किया गया है। इन दोनों ही मॉडल के बीच का अंतर डुअल सिम और सिंगल सिम सपोर्ट है। MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई FCC लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चल है, जैसे बैटरी क्षमता, 5G सपोर्ट बैंड और बहुत कुछ।
OnePlus Nord N30 5G की सर्टिफिकेशन डिटेल
आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बनने वाले या बेचे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए एफसीसी सर्टिफिकेशन आवश्यक है। वहीं, यह लिस्ट क्लियर करने से साफ होता है कि डिवाइस में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन लिमिट में है।
- FCC listing में फोन दो मॉल नंबर: CPH2513 और CPH2515 के साथ दिखा है।
- फोन में मल्टीपल 5G बैंड्स होंगे, जैसे n2, n5, n12, n71, n77, n78 आदि।
- लिस्टिंग यह भी पुष्टि करता है कि नॉर्ड N30 5G 5000mAh बैटरी (4880mAh रेटेड), 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और OxygenOS 13.1 कस्टम स्किन होगा।
हैंडसेट को इन्हीं मॉडल नंबरों के साथ Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखे जाने के बाद FCC सर्टिफिकेशन आया है। इसके अलावा यह भी खबर है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC और 8GB रैम के साथ आएगा।
OnePlus Nord N30 5G की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord N30 5G फोन में Nord CE 3 Lite 5G जैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं। ऐसे में नोर्ड एन30 5जी में 6.72 इंच की फुलएचडी+ 120हर्ट्ज़ डिसप्ले हो सकती है। इसके अलावा यह वनप्लस फोन 8जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस हो सकता है।
इतना ही नहीं फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड एन30 5जी में 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा पवार बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। बैटरी और फास्ट चार्जिंग की पुष्टी एफसीसी लिस्टिंग में भी हो चुकी है।









