
Tecno ने आज अपनी Camon 20 सीरीज के अंदर चार फोन्स को नाइजीरिया में पेश कर दिया है। लेकिन, हम आपको इस आर्टिकल में Camon 20, Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G के बारे में पूरी जानकारी देंगे। तीनों फोन में एक समान डिजाइन है और 120Hz 6.67-इंच AMOLED डिसप्ले देखने को मिलती है। साथ ही आप यहां क्लिक कर सीरीज के चौथे फोन Tecno Camon 20 Premier 5G के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Tecno Camon 20, Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: तीनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच एफएचडी+ ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रिजोल्यूशन 1080 x 2400 है।
- चिपसेट: Tecno Camon 20 में Mali-G52 2EEMC2 GPU MediaTek Helio G85 12nm प्रोसेर, Camon 20 Pro में Arm Mali-G57 MC2 के साथ MediaTek Helio G99 6nm प्रोसेसर और Camon 20 Pro 5G में ARM G77 MC9 GPU में MediaTek Dimensity 8050 6nm प्रोसेसर है।
- रैम और स्टोरेज: तीनों ही फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है।
ओएस: यह फोन्स एंडरॉड 13-बेस्ड HiOS 13 पर कार्य करते हैं। - Camon 20 कैमरा: Tecno Camon 20 में f/1.7 अपर्चर के साथ 64MP प्राइमरी RGBW सेंसर, PDAF, 2MP डेप्थ सेंसर और क्वाड-एलईडी रिंग फ्लैश के साथ AI कैमरा है।
- Camon 20 Pro कैमरा: Tecno Camon 20 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेंसर हैं, जिसमें 64MP प्राइमरी RGBW सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा है।
- Camon 20 Pro 5G कैमरा: Tecno Camon 20 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेंसर हैं, जिसमें P+G लेंस, OIS, f/1.65 अपर्चर, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा के साथ 64MP प्राइमरी RGBW सेंसर मिलेगा है।
- फ्रंट कैमर: तीनों फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।
- कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इन फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
- बैटरी: फोन्स में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
Tecno Camon 20 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
- Tecno Camon 20 की कीमत NGN 133,300 (लगभग 23,800 रुपये) है और यह प्रीडॉन ब्लैक, सेरेनिटी ब्लू और ग्लेशियर ग्लो कलर में लाया गया है।
- कैमन 20 प्रो की कीमत एनजीएन 155,400 (लगभग 27,700 रुपये) है और यह प्रीडॉन ब्लैक और सेरेनिटी ब्लू कलर में आया है।
- Camon 20 Pro 5G की कीमत NGN 199,900 (लगभग 35,600 रुपये) और ये Serenity Blue और Dark Welkin कलर में आया है।
फोन्स को पहले नाइजीरिया में उपलब्ध होंगे और बाद में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिणी एशिया और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में जल्द ही उपलब्ध होंगे।









