
भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने आज देश के सामने अपना नया 5जी फोन पेश किया है। यह मोबाइल Lava Agni 2 5G नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया गया है जो साल 2021 में लाए गए अग़्नि 5जी फोन का एडवांस, पावरफुल और नेक्स्ट जेन वर्ज़न है। आगे आप लावा अग्नि 2 5जी प्राइस, सेल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी जानकारी पढ़ सकते हैं।
लावा अग्नि 2 5जी प्राइस
Lava Agni 2 5G फोन भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिंएट में ही लॉन्च हुआ है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 21,999 रुपये है। इस फोन की सेल आने वाली 24 मई से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। फोन खरीद के दौरान कंपनी बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है जिसके बाद इफेक्टिव प्राइस 19,999 रुपये पड़ेगा।

लावा अग्नि 2 5जी स्पेसिफिकेशन्स
Lava Agni 2 5G की लुक काफी प्रीमियम है। इस मोबाइल फोन को कंपनी ने कर्व्ड रेज़ डिस्प्ले पर लॉन्च किया है जिसमें स्क्रीन दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। यह एमोलेड पैनल पर बनी है जिसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है। फोन में 6.78 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

Lava Agni 2 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है तथा 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह लावा मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर फोन को 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।
फोटोग्राफी के लिए लावा अग्नि 2 5जी फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए लावा अग्नि 2 5जी फोन में 4,700एमएएच बैटरी दी गई है जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगा। इस तकनीक के जरिये फोन को सिर्फ 16 मिनट में ही 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
देसी लावा देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर
लॉन्च के दौरान अग्नि 2 को जहां भारत के ‘तिरंगे’ के साथ दर्शाया गया वहीं Oneplus Nord CE3 Lite, Vivo T2, Redmi Note 12 5G, iQOO Z7 और Realme 10 Pro स्मार्टफोन के साथ चीन का नेशनल फ्लैग लगाया गया था। इस कंपेरिजन में Samsung Galaxy A14 भी कोरियन झंडे के साथ मौजूद था। Lava Agni 2 5G को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने जता दिया है कि वह इस फोन के जरिये अन्य विदेशी प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने की फिराक में है।












