
वीवो ने जनवरी महीने में Y35m स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश किया था। वहीं अब इसी सीरीज़ का नया मोबाइल Vivo Y35m+ 5G भी लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। यह स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जिसमें वीवो वाई36एम+ प्राइस, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।
वीवो वाई35एम+ लॉन्च व सेल
कंपनी ने अभी इस फोन के लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं खबर लिखे जाने तक वीवो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी यह मोबाइल लाइव नहीं हुआ था। लेकिन दूसरी ओर चाइना टेलीकॉम पर इस स्मार्टफोन को V2279A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जहां बताया गया है कि Vivo Y35m+ की सेल 25 मई से चीन में शुरू हो जाएगी। यानी 1-2 दिन में ही यह फोन ऑफिशियली लॉन्च हो सकता है।

वीवो वाई35एम+ प्राइस
टेलीकॉम साइट लिस्टिंग में यह वीवो फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में सामने आया है। बेस मॉडल में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनकी कीमत क्रमश: CNY 1599 और CNY 1799 बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,900 रुपये तथा 20,900 रुपये के करीब है। फोन Star Ring Black और Ripple Green कलर में सामने आया है।









