
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में दो नए लो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+ लॉन्च किए हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी रेडमी ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद यह पहले रेडमी डिवाईस हैं जो मार्केट में उतारे गए हैं। आगे रेडमी ए2 और रेडमी ए2 प्लस प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स सहित इसकी सेल डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
Redmi A2 प्राइस
रेडमी ए2 स्मार्टफोन इंडिया में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 2जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। इसी तरह 2जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट का प्राइस 6,499 रुपये तथा 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 7,499 रुपये है।

Redmi A2+ प्राइस
इसी तरह रेडमी ए2 प्लस को भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये है। इन दोनों रेडमी फोंस को आने वाली 23 मई से खरीदा जा सकेगा जो Sea Green, Aqua Blue और Classic Black कलर में उपलब्ध होंगे।
Redmi A2 और Redmi A2+ की स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन : रेडमी ए2 और ए2 प्लस स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे डॉट ड्रॉप डिस्प्ले का नाम दिया है। इसके तीन किनारे बेजल लेस हैं व नीचे हल्का चिन पार्ट मौजूद है।
- प्रोसेसेर : ये रेडमी फोन एंड्रॉयड 13 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गए हैं जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक हीलियो जी36 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करते हैं। इनमें LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 ROM तकनीक दी गई है। गौरतलब है कि नए रेडमी मोबाइल 3जीबी वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करते हैं जो 4जीबी रैम को बढ़ाकर 7जीबी कर देती है।
- कैमरा : फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी ए2 और ए2+ स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करती है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

- बैटरी : Redmi A2 और Redmi A2+ में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
- सिक्योरिटी : Redmi A2 स्मार्टफोन जहां फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं Redmi A2+ में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
- कनेक्टिविटी : रेडमी ए2 प्लस डुअल सिम सपोर्ट करता है। यह एक 4जी फोन है जिसमें ब्लूटूथ 5.0, 2.4गीगाहर्ट्ज़ वाईफाई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।









