
Reliance Jio समय-समय पर ऐसा रिचार्ज प्लान और ऑफर लेकर आती रहती है जो न सिर्फ कंपनी यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होता है बल्कि साथ ही अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में जिओ को सस्ता और बेस्ट भी साबित करता है। अपने ग्राहकों के लिए कंपनी ने अब 61 रुपये का Data Booster Recharge Plan पेश किया है जिसमें पूरा 10GB Data मिलता है।

जिओ 61 रुपये प्लान
- कंपनी ने इसे ‘डाटा बूस्टर’ रिचार्ज प्लान्स की श्रेणी में रखा है
- इसकी कीमत महज़ 61 रुपये है।
- यह प्लान बिना किसी वैलिडिटी के आता है।
- इस प्लान में जिओ ग्राहकों को 10जीबी डाटा मिलता है।
- इस रिचार्ज के साथ कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलते हैं।
- इसका लाभ पहले से एक्टिव प्लान की वैधता के तहत ही उठाया जा सकता है।
- 10जीबी डाटा खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलाया जा सकता है।

डाटा बूस्टर रिचार्ज प्लान का फायदा
- इस पैक के एक्टिव होने पर ‘डेली डाटा’ की टेंशन नहीं रहती है।
- जरूरत के समय उपलब्ध डाटा खत्म होने के बाद यह डाटा बूस्टर काम आता है।
- IPL देखने के दौरान अगर डाटा खत्म होने लगे तो इस डाटा पर मैच कंटिन्यू देखा जा सकता है।
- अगर कोई लार्ज फाइल इंटरनेट से डाउनलोड या अपलोड कर रहे हैं तो उस वक्त यह डाटा यूज़ काम आएगा।
- पहले 61 रुपये में 6जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब 10जीबी मिल रहा है। यानी 4जीबी एक्स्ट्रा डाटा का फायदा।
जिओ डाटा बूस्टर रिचार्ज प्लान्स
- 15 रुपये
- 25 रुपये
- 121 रुपये
- 222 रुपये
जिओ का 15 रुपये वाला डाटा बूस्टर प्लान 1 जीबी डाटा के साथ आता है। इसमें भी कोई कॉल या मैसेज नहीं मिलते हैं और इसकी वैधता भी पहले से उपलब्ध प्लान के साथ ही चलेगी।
25 रुपये वाला जिओ डाटा बूस्टर प्लान 2जीबी डाटा के साथ आता है। यह रिचार्ज भी पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी के साथ ही काम करता है।

61 रुपये वाले प्लान में जहां यूजर्स को 10जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं 121 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में जिओ अपने ग्राहकों को 12जीबी डाटा दे रही है।
Data Booster Recharge Plans में सबसे बड़ा पैक 222 रुपये है। यह Jio रिचार्ज पैक 50जीबी डाटा देता है जिसका लाभ पहले से एक्टिव प्लान के साथ उठाया जा सकता है।












