
ओपो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन OPPO K11x लॉन्च किया है। यह एक मिडबजट 5जी फोन है जो Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है। आगे आप ओपो के11एक्स प्राइस सहित फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

OPPO K11x प्राइस
ओपो के11एक्स तीन मैमोरी वेरिएंट्स मार्केट में उतारा गया है। बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CNY 1499 (तकरीबन 17,500 रुपये) है। इसी तरह 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1699 (तकरीबन 19,900 रुपये) तथा 12जीबी रैम + 256जीबी वेरिएंट CNY 1899 (तकरीबन 22,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है। इस फोन ने Jade Black और Pearl कलर में एंट्री ली है।

OPPO K11x स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले : ओपो के11एक्स स्मार्टफोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है।
- प्रोसेेसर : OPPO K11x एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13.1 पर पेश किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
- कैमरा : फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। यह ओपो मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
- बैटरी : ओपो के11एक्स में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 67वॉट सुपरफ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है।
- सिक्योरिटी : ओपो ने अपने नए मोबाइल फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

OPPO K11x इंडिया लॉन्च
भारतीय बाजार में ओपो ‘के’ सीरीज़ के तहत अभी तक सिर्फ दो स्मार्टफोन OPPO K10 4G और OPPO K10 5G लॉन्च किए गए हैं। कंपनी चीन में लॉन्च हुआ OPPO K11x 5G फोन इंडिया में लाएगी या नहीं यह डिटेल अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। इसके लिए कंपनी अनाउंसमेंट का इंतजार करना पड़ेगा।









