Oneplus को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रही है नया Galaxy S23 FE 5G स्मार्टफोन

Join Us icon
Highlights

  • फोन तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है।
  • इसमें Samsung Exynos 2200 मिलेगा।
  • यह Galaxy S23 सीरीज़ का चौथा फोन होगा।

Samsung Galaxy S series के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की प्रीमियम फिल मिड-बजट में देने के लिए कंपनी ने ‘फैन एडिशन’ पेश किए थे। भारत में Galaxy S20 FE और Galaxy S21 FE लॉन्च हुए थे जिन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि सैमसंग Galaxy S23 FE को लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन OnePlus 11 और OnePlus 11R जैसे फोंस को तगड़ी टक्कर दे सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए23 एफई लॉन्च डिटेल लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए23 फैन एडिशन से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस मोबाइल फोन को मार्केट में जल्दी उतारना चाहती है। पहले जहां साल की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर के दौरान यह स्मार्टफोन लाए जाने की प्लान था। वहीं अब सैमसंग तीसरी तिमाही में ही इसे बाजार में पेश करने योजना बना रही है। मलतब Samsung Galaxy S23 FE जून के बाद वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

samsung-galaxy-s23-plus

फोन लॉन्च करने की जल्दी


रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग कंपनी अपने इस फोन लॉन्च में देरी नहीं करना चाहती है तथा जल्द से जल्द इसे बाजार में उपलब्ध कराने की फिराक में है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा करने की मुख्य वजह कंपनी द्वारा लॉन्च की गई लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज़ ‘गैलेक्सी एस23’ को मिला खराब रिस्पांस है। ​खबर के मुताबिक Galaxy S23 series की सेल काफी मंद है और इसीलिए कंपनी Galaxy S23 FE के साथ इसे बूस्ट देना चाहती है।

samsung-galaxy-s23-and-s23-plus

Samsung Galaxy S23 FE स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 120Hz AMOLED display
  • Samsung Exynos 2200
  • 50MP Rear Camera
  • 25W 4,500mAh battery
  • सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई से जुड़े लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन कंपनी के ही एक्सीनोस 2200 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ले सकता है। इनमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

    लीक के अनुसार Samsung Galaxy S23 FE में एमोलेड पैनल पर पंच होल डिस्प्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। लीक के मुताबिक गैलेक्सी एस23 एफई 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा जो ओआईएस तकनीक के साथ मिलकर काम करेगा।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here