
OnePlus कथित तौर पर अपना नया फोन Ace 2 Pro लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि अभी तक इस न्यू वनप्लस मोबाइल को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अभी कई लीक्स में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। वहीं, अब एक नई लीक में OnePlus Ace 2 Pro की लॉन्च टाइमलाइन और डिसप्ले स्पेक्स सामने आए हैं।
वनप्लस ऐस 2 प्रो की लॉन्च टाइमलाइन और डिसप्ले स्पेक्स (लीक)
लीकस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि फोन के “जुलाई-अगस्त” में होने की उम्मीद की जानी चाहिए। वहीं, यह उम्मीद की जा रही है कि यह अभी तक रिलीज नहीं हुए Redmi K60 Ultra को चुनौती देगा।
आपको बता दें कि वनप्लस ऐस 2 प्रो के बारे में अफवाहें इस महीने की शुरुआत में सामने आने लगी थीं। वहीं, अब टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, यह तथाकथित फोन 1.5K स्क्रीन और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ नए स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस होगा।
OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
- डिवाइस में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी शूटर होने की भी उम्मीद है।
- वनप्लस ऐस 2 प्रो में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
- सॉफ्टवेयर की बात करें तो, हम सुरक्षित रूप से मान सकते हैं कि OnePlus Ace 2 Pro लेटेस्ट Android 13-बेस्ड ColorOS 13 स्किन आउट ऑफ द बॉक्स बूट करेगा।
क्या इंडिया में लॉन्च होगा OnePlus Ace 2 Pro
इसके भारतीय लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन, उम्मीद कर सकते हैं कि डिवाइस देश में एक अलग मोनिकर के साथ आ सकता है। फोन आने वाले समय में वनप्लस 11टी या वनप्लस 11आरटी के नाम से आ सकता है।









