
6जीबी रैम के साथ चीन में कूलपैड प्ले 6 लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस फोन को भारत में लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये इस बाद की जानकारी दे दी है कि कूलपैड प्ले 6 इस 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
मोबाइल पर आग की तरह फैल रही है Sarahah ऐप, बिना नाम-पहचान बताए भेजेगा मैसेज
स्मार्टफोन के गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए इस फोन की बात करें तो इसे मैटल फ्रेम पर पेश किया गया है जो 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस है। यह एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है।

कूलपैड प्ले 6 को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
जानें मुफ्त में इंटरनेट उपयोग के जुगाड़
कूलपैड का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यूएसबी टाइप-सी तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,060 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कूलपैड इंडिया ने अभी यह साफ नहीं किया है कि प्ले 6 को किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर समान फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।





















