
रियलमी ने अपनी ‘सी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Realme C53 पर से पर्दा उठाते हुए इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह मोबाइल फोन कंपनी की मलेशियन वेबसाइट के जरिये ऑफिशियल कर दिया गया है जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सभी डिटेल्स सामने आ गई है।

Realme C53 का डिजाइन
Realme C53 फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस प्लेट फ्रेम में देखा गया है। डिस्प्ले पर वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलता है। बैक पैनल पर 3 सर्कुलर मॉड्यूल मौजूद हैं। जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस भारत में लॉन्च किए गए Narzo N53 जैसा होगा।

Realme C53 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme C53 में 6.74 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 560 निट्स ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।
- प्रोसेसर: डिवाइस में 12nm ऑक्टा कोर Unisoc T612 चिपसेट दिया जा सकता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए माली G57 जीपीयू मौजूद रहेगा।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 6 जीबी तक रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज होगा। इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकेगा।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन में लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
- कैमरा: Realme C53 डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस दिया जाएगा।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI T-एडिशन पर रन करेगा।
- अन्य फीचर्स: नए C53 फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे
कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जाएंगे।

Realme C53 की कीमत
रियलमी मलेशिया वेबसाइट पर यह मोबाइल फोन सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लिस्ट हुआ है जिसमें 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने अभी फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन हमें उम्मीद है कि इंडियन कंरसी अनुसार इसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब हो सकती है। बहरहाल Realme C53 प्राइस की लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।









