
Redmi Note 12T Pro हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट सपोर्ट करता है। इस फोन से जुड़ी खबर आ रही है यह शाओमी मोबाइल भारत में Redmi K60i 5G नाम के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस में मिलने वाले फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत भी लगभग एक जैसी हो सकती है।
Redmi K60i होगा रिब्रांडिड Note 12T Pro?
शाओमी ने पिछले साल Redmi Note 11T Pro को पहले चीन में पेश किया था जिसे बाद में Redmi K50i नाम से ग्लोबल बाजार में लाया गया था। वहीं अब Note 12T Pro चीन में लॉन्च हो चुका है और चर्चा तेज हो गई है कि पिछले साल की तरह इसे नए नाम Redmi K60i के तौर पर ग्लोबल एंट्री मिल सकती है। कंपनी की ओर से हालांकि इसकी कोई अपडेट नहीं दी गई है लेकिन डिवाइस के फीचर्स भी लगभग एक समान हो सकते हैं।
रेडमी नोट 12टी प्रो चाइना प्राइस
चीन में इस स्मार्टफोन को 4 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इसके 8GB रैम + 128GB ऑप्शन की कीमत भारतीय करंसी के अनुसार करीब 18,600 रुपये है। जबकि 12जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वाले फोन के टॉप मॉडल का प्राइस तकरीबन 23,300 रुपये है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi K60i भारत में पेश होता है तो यह मिड बजट में ही लॉन्च किया जाएगा।

रेडमी नोट 12टी प्रो के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: रेडमी नोट 12टी प्रो में 6.6 इंच एफएचडी+ डिस्प्ले है। जिसमें 2460 x 1080 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 650 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
- प्रोसेसर: Redmi Note 12T Pro डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी610 जीपीयू दिया गया है।
- स्टोरेज: डिवाइस में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
- बैटरी: 5080 एमएएच बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- कैमरा: रेडमी नोट 12टी प्रो ट्रिपल कैमरा वाला फोन है इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर रन करता है।









