
मोटोरोला ने मुड़ने वाले फोन की नई जेनरेशन Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को चीन में पेश कर दिया है। दोनों फोल्डेबल फोन तगड़े Snapdragon प्रोसेसर, 12GB तक रैम, 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 64MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स से लैस हैं। आप आगे इनके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr 40 सीरीज की कीमत
Motorola Razr 40 Ultra को कंपनी ने दो स्टोरेज में पेश किया है। जिसमें 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5699 युआन यानी करीब 67,000 रुपये है। जबकि 12GB रैम +512GB मॉडल 6399 युआन यानी करीब 75,000 रुपये है।

कंपनी ने अपने Motorola Razr 40 डिवाइस को 3 स्टोरेज वैरियंट में पेश किया है। जिसमें 8GB रैम +128GB ऑप्शन की कीमत 3999 युआन यानी करीब 46,000 रुपये है। फोन का 8GB रैम +256GB स्टोरेज 4299 युआन यानी करीब 50,000 रुपये और 12 जीबी रैम +256GB मॉडल 4699 युआन यानी करीब 55,000 रुपये का है।
Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Motorola Razr 40 फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच का एचडी + OLED पैनल
दिया गया है। जिसमें 2640 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 413 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 10-बिट कलर, एचडीआर 10 + सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7 लगाया गया है। - दूसरा डिस्प्ले: Motorola Razr 40 के बैक पैनल में 1.47 इंच की छोटी कवर स्क्रीन दी गई है। यह भी OLED पैनल है जिसमें 194 x 368 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है।
- प्रोसेसर: मुड़ने वाले Razr 40 में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दिया है।
- स्टोरेज: डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4200mAh बैटरी से लैस है जिसमें 30W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- कैमरा: फोन में OIS सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
- OS:ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर रन करता है। कनेक्टिविटी: फोन में डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
- अन्य फीचर्स: Razr 40 को IP52 रेटिंग मिली हुई है। जिससे से पानी और धूल से बचाव होता है।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच pOLED डिस्ले है। जिसमें 2400 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। वहीं, दूसरा डिस्प्ले 3.6 इंच का है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1066 x 1056 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता।
- प्रोसेसर: यह डिवाइस और बी दमदार ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस रखा गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन 12GB LPDDR5 रैम +512GB स्टोरेज के साथ आता है।
- कैमरा: Razr 40 Ultra में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जिसमें f/1.5 अपर्चर वाला 12MP का प्राइमरी लेंस और f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा लेंस मौजूद है।
- बैटरी: मोटोरोला के इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,800mAh बैटरी है। जो वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।
- कनेक्टिविटी: डिवाइस में डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
- अन्य फीचर्स: Razr 40 Ultra को IP52 रेटिंग मिली हुई है। जिसकी मदद से पानी और धूल से बचाव होता है।









