TECNO PHANTOM V FLIP फोल्डेबल फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें लीक स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • एक और टेक्नो फोल्ड फोन मार्केट में आ सकता है।
  • नाम Tecno Phantom V Flip 5G हो सकता है।
  • इसे 16GB तक का रैम सपोर्ट मिल सकता है।

भारत में मुड़ने वाले यानी कि फोल्डेबल डिवाइस (Foldable Phone) की लॉन्चिंग बढ़ती जा रही है। अब तक सैमसंग, ओप्पो, टेक्नो जैसी कंपनियां फोल्डेबल मोबाइल पेश कर चुकी हैं। वहीं, Tecno एक और नए फोल्ड फोन TECNO PHANTOM V FLIP पर काम शुरू कर चुकी है। यह डिवाइस ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हो चुका है तथा साथ ही इसके लीक्स में कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुकी है।

Tecno Phantom V Flip 5G ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग

ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर टेक्नो फ्लिप फोन को “AD11” मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि नया टेक्नो डिवाइस भारत में भी लॉन्च हो सकता है। बता दें कि ब्लूटूथ एसआईजी (Bluetooth Special Interest Group) एक अमेरिकी संगठन है जो ब्लूटूथ स्टैंर्डड डेवलमेंट के साथ ही ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग तथा ट्रेडमार्क का डाटा रखता है। इस ​सर्टिफिकेशन में स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी Tecno Phantom V Flip 5G को जल्द पेश कर सकती है।

Tecno Phantom V Flip

Tecno Phantom V Flip के लीक स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन के लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार Tecno Phantom V Flip 5G में FHD प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: फोल्डेबल डिवाइस Phantom V Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है।
  • स्टोरेज: लीक में बताया गया है कि Phantom V Flip 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आएगा। यानी कि यूजर्स को कुल मिलाकर 16GB तक का रैम सपोर्ट मिल सकता है। जबकि फोन 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज से लैस रखा जा सकता है।
  • बैटरी: Tecno Phantom V Flip 5G में दमदार 4000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स को लेकर जानकारी मिली है कि मुड़ने वाले टेक्नो फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
  • OS: यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 पर रन कर सकता है।
  • कनेक्टिविटी: डिवाइस में ब्लूटूथ, wifi, ड्यूल 5G सिम की सुविधा मिलेगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here