OnePlus 12 और Ace 2 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 2 Pro अगले महीने आ सकता है।
  • OnePlus 12 साल के आखिरी क्वार्टर में पेश हो सकता है। 
  • OnePlus 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

OnePlus के 11 सीरीज स्मार्टफोन के बाद OnePlus 12 में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस फोन को साल के आखिरी तिमाही में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही OnePlus Ace 2 Pro अगले महीने जुलाई में एंट्री ले सकता है। बात करें ताजा लीक की तो लॉन्च से पहले ही दोनों फोन के डिस्प्ले स्पेक्स सामने आ गए हैं। आप इस पोस्ट में लीक और फोंस की अन्य डिटेल पढ़ सकते हैं।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 और Ace 2 Pro के बारे में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दी है। बताया गया है कि डिवाइस में OLED पैनल होगा।

  • OnePlus 12 5G फ्लैगशिप फोन में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो सैमसंग डिस्प्ले कॉर्पोरेशन द्वारा बना होगा। डिस्प्ले पर पंच-होल डिजाइन और कर्व एज देखने को मिलगी। इसके अलावा नए वनप्लस 12 में क्वाड एचडी + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।
  • अन्य लीक के अनुसार OnePlus 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। बता दें कि SD8G3 फिलहाल बाजार में नहीं है इसकी एंट्री अक्टूबर में होने वाली है यानी कि अगर OnePlus 12 5G में यह प्रोसेसर मिलता है तो यह नवंबर या उसके बाद ही आएगा।
  • फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 12 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार डिवाइस 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस और 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप लेंस से लैस होने की उम्मीद है।
  • OnePlus 12 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

OnePlus 11 5G India Launch Price features specifications details

OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 2 प्रो जुलाई में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में ओएलईडी पैनल होगा। जिसे चीन के बीओई डिस्प्ले द्वारा बनाया जाएगा। डिस्प्ले पर 1.5K रिजॉल्यूशन की पेशकश की जाएगी। इसमें यूजर्स को सेंटर्ड पंच-होल के साथ कर्व्ड-एज डिजाइन देखने को मिलेगा।
  • फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2 चिपसेट हो सकता है। जो इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसका मतलब है चिपसेट आने के बाद फोन अगले महीने बाजार में आ सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here