Realme Narzo 60 5G फोन में क्या मिल सकता है खास, यहां पढ़ें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स

Join Us icon

रियलमी ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है ​कि वह भारत में अपना ‘नारज़ो’ सेग्मेंट बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने हालांकि आने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस में कैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिल सकती है, इसकी अनुमानित और लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी नारज़ो 60 सीरीज़ इंडिया लॉन्च

कंपनी ने अपनी नई नारज़ो सीरीज़ को सोशल मीडिया पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। रियलमी ने यह साफ कर दिया है कि ये नए स्मार्टफोन ऑनलाईन प्लेटफॉर्म में अमेज़न इंडिया पर बिकेंगे। फोंस से जुड़ी अन्य अनाउंसमेंट्स 22 जून से 26 जून के बीच की जाएगी। उम्मीद है कि जुलाई के शुरूआती दिनों में ही Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे।

रियलमी नारज़ो 60 5जी स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.43″ FHD+ 90Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6020
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 64MP Rear Dual Camera
  • 33W 5,000mAh Battery
  • स्क्रीन : यह स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

    प्रोसेसर : Realme Narzo 60 5G को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।

    मैमोरी : रियलमी अपने इस फोन को एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम दी जाएगी और इसके साथ वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी शामिल रहेगी।

    ओएस : नारज़ो 60 5जी फोन को एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ रियलमी यूआई 4.0 की लेयर मिलने की उम्मीद है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में दो रियर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme Narzo 60 5G को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में 33वॉट फास्ट चार्जिंग मिलने की भी उम्मीद है।

    अन्य फीचर्स : यह रियलमी मोबाइल 3.5एमएम जैक, एनएफसी और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हो सकता है। फोन में साईड माउंटेड या फिर इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर मिलने के 50-50 चांस नज़र आ रहे हैं।

    रियलमी नारज़ो 60 प्रो 5जी स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.4″ FHD+ 90Hz Display
  • MediaTek Dimensity 920
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 48MP Triple Rear Camera
  • 67W 5,000mAh Battery
  • स्क्रीन : इस स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकता है। यह पंच-होल स्टाईल वाली एमोलेड स्क्रीन हो सकती है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

    प्रोसेसर : Narzo 60 Pro 5G में 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी68 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।

    मैमोरी : रियलमी नारज़ो 60 प्रो 5जी फोन को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस 8जीबी तक की फिजिकल रैम और 256जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

    ओएस : यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित रियलमी यूआई 4.0 से लैस होकर मार्केट में एंट्री ले सकता है।

    कैमरा : फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

    फास्ट चार्जिंग : रियलमी नारज़ो 60 प्रो 5जी को कंपनी की ओर से 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है जो बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकेगी।

    बैटरी : इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

    अन्य फीचर्स : फोन में 3.5एमएम जैक, एनएफसी, आईपी रेटिंग सहित यूएसबी टाईप-सी, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here