Exclusive : Realme Narzo 60 सीरीज स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन आया सामने, देखें क्या हैं खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • डिवाइस ‘Martian Horizon’ से प्रेरित बताया जा रहा है।
  • बैक पैनल पर वैगन लेदर फिनिश भी देखने को मिलता है।
  • इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

Realme ने नए नारजो सीरीज स्मार्टफोन पेश करने का ऐलान कर दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न पर Narzo 60 सीरीज़ को टीज़ किया जा रहा है और जल्द ही कंपनी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर देगी। अभी साफ नहीं है कि सीरीज़ में कितने फोन शामिल होंगे लेकिन 91mobiles की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में नए रियलमी फोन की फोटो सामने आई है जिसमें Martian Horizon डिजाईन सहित कई डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Realme Narzo 60 सीरीज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारजो सीरीज का नया स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में आने को तैयार है। इस खास स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट मिलेगा। एक्सक्लूसिव तस्वीरों की बात करें तो यह Narzo 60 सीरीज मोबाइल प्रीमियम नजर आ रहा है।

  • फोन के बैक पैनल पर जो डिजाइन दिया गया है वह Relame 11 pro की तरह लगता है, जिसे कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है।
  • फोन की इमेज में आप देख सकते हैं कि डिवाइस का बैक पैनल ऑरेंज कलर का है जिस पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है।
  • यह डिवाइस ‘Martian Horizon’ से प्रेरित बताया जा रहा है। इसी तरह का मिलता-जुलता डिजाइन टीजर में भी नजर आया था।
  • डिवाइस को खास बनाने के लिए इसके बैक पैनल पर वैगन लेदर फिनिश भी देखने को मिलता है।
  • फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम बटन दिया गया है।
  • बैक पैनल पर नारजो ब्रांडिंग भी मौजूद है।

Realme Narzo 60 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: फोन में 6.43 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: नए Narzo 60 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 8जीबी रैम दिए जाने की बात सामने आई है। रैम बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल सकता है। इंटरनल स्टोरेज के मामले में फोन 1TB तक स्टोरेज प्रदान कर सकता है।
  • कैमरा: यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट वाला होगा इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है।
  • बैटरी: Realme Narzo 60 5G में 5,000एमएएच और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • OS: यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर रन कर सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here