
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 12R लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला मोबाइल फोन है जो Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ मार्केट में आया है। यह क्वॉलकॉम द्वारा बनाया गया सबसे लेटेस्ट चिपसेट है जिसे हाल ही में पेश किया गया है। रेडमी नोट 12आर 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 12R स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : रेडमी नोट 12आर 6.79 इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है जो पंच-होल स्टाईल वाली है तथा फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह डिस्प्ले आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : रेडमी नोट 12आर एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 14 के साथ मिलकर काम करता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
मैमोरी : Redmi Note 12R चीन में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम शामिल है। ये मॉडल्स 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाएंगे।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए नए रेडमी नोट स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

Redmi Note 12R प्राइस
रेडमी नोट 12आर चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CNY 999 (तकरीबन 11,300 रुपये) है। इसी तरह 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज CNY 1099 (तकरीबन 12,400 रुपये) तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज CNY 1499 (तकरीबन 16,900 रुपये) में लॉन्च हुआ है। सबसे बड़े 8जीबी+256जीबी वेरिएंट का प्राइस CNY 1799 (तकरीबन 20,300 रुपये) है।









