OnePlus V Fold के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, इसमें मिल सकता है पावरफुल Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

Join Us icon
Highlights

  • फोन को कुछ ही महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
  • डिवाइस 16GB तक रैम के साथ आ सकता है।
  • इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

वनप्लस के मुड़ने वाले फोन OnePlus V Fold की चर्चा इन दिनों काफी जोर पकड़ रही है। बता दें कि 1 हफ्ते पहले ही डिवाइस के लीक रेंडर सामने आए थे वहीं अब टिप्स्टर ऑनलीक्स ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन से अवगत कराया है। यह भी बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन कुछ ही महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। आप इस पोस्ट में लीक स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल विस्तार से जान सकते हैं।

OnePlus V Fold के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: वनप्लस के फोल्डेबल फोन में 6.3 इंच का AMOLED कवर स्क्रीन मिल सकता है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी। इसके साथ ही फोन को पूरा खोलने पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.8 इंच का AMOLED  डिस्प्ले होगा।
  • प्रोसेसर: क्योंकि यह फोन बेहद दमदार होने वाला है इसमें लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिल सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 16GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिए जाने की बात कही गई है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन फोन लंबी चलने वाली 4,800mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
  • कैमरा: फोल्डेबल फोन में यूजर्स को पांच कैमरा मिल सकते हैं। जहां बैक पैनल पर 48MP का प्राइमरी + 48MP अल्ट्रा-वाइड+ 64MP टेलीफोटो ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, कवर स्क्रीन पर पंच-होल डिजाइन में 32MP का फ्रंट कैमरा और एक 20MP का कैमरा लेंस मिल सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 13 आधारित OxygenOS 13.1 पर रन कर सकता है।

OnePlus V Fold डिजाइन (लीक)

पुराने लीक के अनुसार डिवाइस में Hasselblad-tuned कैमरा नजर आ रहा है। इसमें फॉक्स लेदर बैक पैनल दिए गया है। फोन में ग्लास या मेटल बैक मॉडल भी होने की उम्मीद है। कैमरा की बात करें तो OnePlus V Fold में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें हैसलब्लैड टेक्स्ट देखा जा सकता है। रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश भी देखा गया है। स्मार्टफोन का फ्रेम फ्लैट है। आप लेफ्ट साइड पर अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन सहित फिंगरप्रिंट स्कैनर राइट साइड पर देख सकते हैं।

मोबाइल के फ्रंट पर काफी पतले बेज़ेल्स के साथ एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फ्रंट कैमरा के लिए टॉप सेंटर में पंच होल कटआउट है। वहीं, अंदर की तरफ मुड़ने वाले डिस्प्ले पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल कटआउट मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here