
रियलमी कंपनी 6 जुलाई को ‘नारजो 60’ सीरीज़ का आगाज़ करने वाली है। इसके तहत इंडिया में Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। ये दोनों ही मिड-बजट स्मार्टफोन होंगे जिनमें शानदार लुक और स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेगी। रियलमी नारजो 60 सीरीज़ प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की अनुमानित डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme Narzo 60 5G प्राइस (अनुमानित)
रियलमी नारज़ो 60 की कीमत इंडिया में 17,999 रुपये से शुरू हो सकती है। यह फोन के बेस वेरिएंट का प्राइस होगा तथा बड़े वेरिएंट की कीमत 20 हजार रुपये तक जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि फोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Realme Narzo 60 Pro प्राइस (अनुमानित)
रियलमी नारज़ो 60 प्रो की बात करें तो यह मोबाइल 20 हजार से आगे की रेंज में लाया जा सकता है। इस फोन की शुरूआती कीमत 21,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि कंपनी अपने इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में मार्केट में उतारेगी।

Realme Narzo 60 series इंडिया लॉन्च
रियलमी इंडिया ने बताया है कि वह 6 जुलाई को अपनी नई नारज़ो 60 सीरीज़ भारतीय बाजार में उतारेगी। यह लॉन्च ईवेंट 6 जुलाई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसका लाईव प्रसारण कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर भी किया जाएगा। रिलीज डेट अनााउंस करने के साथ ही रियलमी ने इस बात का खुलासा भी कर दिया है कि सीरीज़ में realme narzo 60 5G और narzo 60 Pro 5G लॉन्च होंगे।
Realme Narzo 60 series डिजाईन
रियलमी ने ट्वीट के जरिये आने वाली सीरीज़ के स्मार्टफोन की फोटो भी शेयर कर दी है। कंपनी ने फोन लुक को ‘Martian Horizon’ डिजाईन का नाम दिया है। फोन का बैक पैनल काफी हद तक रियलमी 11 प्रो स्मार्टफोन जैसा प्रतीत होता है। यहां राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश दी गई है।

नारज़ो 60 5जी प्रो स्मार्टफोन का बैक पैनल लैदर फिनिश वाला दिखाई दे रहा है जिसके ऐज कर्व्ड स्टाईल वाले हैं। यहां पैनल पर नीचे की ओर Narzo की ब्रांडिग दी गई है। फोन के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी नज़र आ रहा है। वनिला मॉडल यानी Narzo 60 5G में पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी ओर बाईं दिया गया है। वहीं Pro मॉडल में यह पंच-होल सेंटर में है।
Realme Narzo 60 series कैमरा
कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र्स में यह साफ हो गया कि रियलमी नारज़ो 60 5जी फोन में जहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा वहीं रियलमी नारज़ो 60 प्रो 5जी फोन को 100 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा लेंस के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। बड़े मॉडल में जहां ओआईएस फीचर देखने को मिल सकता है वहीं वनिला मॉडल यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी टेक्नोलॉजी से लैस रहेगा।

Realme Narzo 60 Pro स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
- 6.4″ FHD+ 90Hz Display
- MediaTek Dimensity 920
- 12GB RAM + 1TB Storage
- 67W 5,000mAh Battery
स्क्रीन : इस स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकता है। यह पंच-होल स्टाईल वाली एमोलेड स्क्रीन हो सकती है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर : Narzo 60 Pro 5G में 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी68 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।
मैमोरी : रियलमी नारज़ो 60 प्रो 5जी फोन को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें 12जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस 12जीबी तक की फिजिकल रैम और 1टीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।
ओएस : यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित रियलमी यूआई 4.0 से लैस होकर मार्केट में एंट्री ले सकता है।
फास्ट चार्जिंग : रियलमी नारज़ो 60 प्रो 5जी को कंपनी की ओर से 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है जो बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकेगी।
बैटरी : इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।
अन्य फीचर्स : फोन में 3.5एमएम जैक, एनएफसी, आईपी रेटिंग सहित यूएसबी टाईप-सी, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।












