BHIM UPI ऐप कैसे चालू करें, जानें ये आसान तरीका

अगर अब तक आपने BHIM UPI का उपयोग नहीं किया है, तो आइए जानते हैं, कैसे इसकी मदद से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

Join Us icon

भारत इंटरफेस फॉर मनी यानी भीम (BHIM) डिजिटल पेमेंट ऐप है, जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सिस्टम पर काम करता है। यह डिजिटल पेंमेंट पोर्टल है जो यूजर्स को रियल टाइम में वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) के साथ पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है। यूपीआई आईडी (UPI ID) या वीपीए यूजर द्वारा बनाई गई यूनिक आईडी है, जो किसी भी समय मनी ट्रांसफर करने या प्राप्त करने की अनुमति देती है। यूजर्स वीपीए से भुगतान कर सकते हैं या फिर भीम ऐप की मदद से स्कैन करके तुरंत भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। यह बैंकों द्वारा दी जाने वाली सभी यूपीआई-आधारित सेवाओं के लिए एग्रीगेटर के रूप में कार्य करता है। अगर अब तक आपने BHIM UPI का उपयोग नहीं किया है, तो आइए जानते हैं, कैसे इसकी मदद से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

BHIM UPI ऐप का यूज कैसे करें

BHIM UPI का मोबाइल पर उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको BHIM mobile ऐप को अपने एंड्रॉयड और आईफोन पर डाउनलोड करना होगा। इस बार जब आप इसे इंस्टॉल कर लेते हैं, तो फिर नीचे दिए स्टेप की मदद से इसे सेटअप कर सकते हैं:

BHIM UPI में कैसे करें लॉगइन

भीम यूपीआई ऐप में लॉगइन करना आसान है। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं…

BHIM UPI

  • सबसे पहले भीम ऐप को ओपन करें और एक भाषा सलेक्ट कर लें।BHIM UPI
  • फिर बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर को सत्यापित करें।
  • 4 अंकों का पासवर्ड सेट करें।
  • अब अपना बैंक खाता लिंक करें।
  • अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक दर्ज करके अपना यूपीआई पिन सेट करें।
  • पिन सेट करने के बाद आपका अकाउंट बन जाएगा।

भीम ऐप पर पासकोड कैसे सेट करें?

BHIM ऐप पर पासकोड सेट करने के निम्न स्टेप को फॉलो करें:

BHIM UPI

  • भीम ऐप का उपयोग करने के लिए आपको एक पासकोड सेट करना होगा, जो पिन के रूप में काम करेगा। 4-अंकों का पिन सेट करें और अपने पिन इनपुट की पुष्टि करें।
  • पिन डालने के बाद आप अपने आप भीम ऐप में लॉग-इन हो जाएंगे।
  • अब आप ऐप डैशबोर्ड देख सकते हैं।

भीम ऐप में अपने बैंक अकाउंट को कैसे जोड़ें

भीम ऐप में अकाउंट को जोड़ने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

BHIM UPI

  • आपको पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए अपना बैंक अकाउंट भीम ऐप से लिंक करना होगा। BHIM ऐप में यूजर एक समय में केवल एक ही अकाउंट लिंक कर सकते हैं।
  • यहां पर लिस्ट दिखाई देगी, लिस्ट में से अपने बैंक को चुनें।
  • बैंक चुनने के बाद उस खाते का चयन करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।
  • आप ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से भविष्य में बैंक खाते को बदल सकते हैं।

UPI आईडी या VPA कैसे बनाएं

BHIM ऐप पर रजिस्टर करने के बाद यूजर्स को डिफॉल्ट UPI आईडी या VPA आवंटित किया जाएगा। अगर आप दूसरा वीपीए जोड़ना चाहते हैं, तो प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।

BHIM UPI से कैसे करें डिजिटल पेमेंट

भीम यूपीआई से पेमेंट करने या प्राप्त करने के लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

BHIM UPI

  • भीम ऐप पर अकाउंट सेटअप हो जाने के बाद उपलब्ध विकल्प पर टैप करके send/ request या scan/pay कर सकते हैं। यहां पर आपको ध्यान रखना होगा कि यदि आप मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान करना चाहते हैं, तो यह तभी संभव हो सकता है जब प्राप्तकर्ता का फोन नंबर सत्यापित हो।
  • पेमेंट करने के लिए फोन नंबर या यूपीआई आईडी (UPI id) या बैंक डिटेल (bank details) टाइप करें और ट्रांसफर की जाने वाली राशि जोड़ें।
  • ऐप आपको अपना एमपिन (MPIN) या चार या छह अंकों का कोड दर्ज करने के लिए कहेगा, जो लेनदेन को प्रमाणित करता है और आपका पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • इसी तरह आप किसी से उनके फोन नंबर का उपयोग करके पैसे का अनुरोध भी कर सकते हैं। अगर आप क्यूआर कोड (QR code) के जरिए पेमेंट करना चाहते हैं, तो आपको टू डायमेंशनल ब्लैक एंड व्हाइट बारकोड को स्कैन करके पेमेंट करना होगा।

सवाल- जवाब

मुझे लिस्ट में मेरा बैंक अकाउंट नहीं दिखाई दे रहा है, क्या करें?

आप यहां पर केवल वही बैंक देख पाएंगे, जो BHIM पर लाइव है। आप यहां उन बैंकों की सूची देख सकते हैं जो BHIM पर लाइव हैं: https://www.npci.org.in/what-we-do/bhim/live-members

सेटअप के दौरान ‘Unable to fetch A/c’ या ‘Account Does Not Exist’ का नोटिफिकेशन दिख रहा है, क्या करें?

  • यदि आपको ‘Unable to fetch A/c’ नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है, तो कृपया कुछ मिनट प्रतीक्षा करें और बाद में फिर से प्रयास करें। यह त्रुटि तब दिखाई दे सकती है, जब बैंक ऑफलाइन हो।
  • यदि आपको BHIM पर किसी Minor A/c या Joint A/c को लिंक करने के दौरान कोई त्रुटि दिखाई दे रही है, तो आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।
  • यदि आप ऐसे अकाउंट को लिंक करने का प्रयास कर रहे हैं, जो बैंक सपोर्ट नहीं करता है (Minor, Joint, Dormant A/c etc.), जो आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।
  • यदि आपको ‘Account does not exist’ का नोटिफिकेशन मिलता है, तो सुनिश्चित करें कि आपने सही बैंक चुना है, जो आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हो। अगर डुअल सिम है, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आपने वही नंबर चुना है, जो बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर है।

भीम यूपीआई पिन को कैसे रिसेट कर सकते हैं?

सबसे पहले अपने BHIM App > बैंक अकाउंट में लॉग इन करें। फिर आपको वे अकाउंट दिखाए जाएंगे, जिन्हें आपने अपने BHIM ऐप से लिंक किया है। आप जिस बैंक खाते का पिन रिसेट करना चाहते हैं, उसके अंतर्गत ‘Forgot UPI’ विकल्प का चयन कर सकते हैं। (अपना यूपीआई पिन रिसेट करने के लिए कृपया अपने डेबिट कार्ड का डिटेल संभाल कर रखें।)

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here