
UPI Payment Charges लेटेस्ट अपडेट : UPI Payment को लेकर पिछले कुछ दिन बड़ा बवाल खड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैली है कि आने वाले दिनों में UPI transactions पर भी चार्ज लगेगा तथा यूपीआई के जरिये होने वाले सभी तरह के लेन-देन पर एक्स्ट्रा पैसा चुकाना होगा। यकिनन यह खबर आपके और मेरे जैसे लाखों यूपीआई यूज़ करने वाले लोगों के लिए चिंता वाली थी। लेकिन देश की वित्त मंत्री (Ministry of Finance) ने स्वंय घोषणा करते हुए यह साफ कर दिया है कि यूपीआई ट्रांजेक्शन्स पर कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।
फ्री रहेगी UPI
Ministry of Finance ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये तेजी से फैल रही अफवाहों पर लगाम लगा दी है। मंत्रालय की ओर से साफ कर दिया गया है कि UPI Payment या किसी भी तरह की UPI transactions पर कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। मंत्रालय ने दो टूक जवाब दिया है कि भारत सरकार का ऐसा कोई भी ईरादा नहीं है कि यूपीआई यूज़ करने पर लोगों से पैसा लिया जाए। UPI Services देश में पूरी तरह से फ्री ही रहेगी तथा Digital India को बढ़ावा देगी।
UPI is a digital public good with immense convenience for the public & productivity gains for the economy. There is no consideration in Govt to levy any charges for UPI services. The concerns of the service providers for cost recovery have to be met through other means. (1/2)
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) August 21, 2022
UPI Payment पर लगेगा चार्ज
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में यह खबर आग की तरह फैल रही थी कि अब UPI Service Paid हो जाएगा तथा इसका यूज़ करने पर शुल्क चुकाना होगा। सरकार की खामियां निकालने वाले लोग भी धड़ल्ले से इस खबर को फैला रहे थे और Facebook Post तथा WhatsApp Status लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर बात चल रही थी कि यूपीआई के जरिये होने वाले हर एक लेन-देन पर सर्विस चार्ज लगेगा।
यानी सभी यूपीआई पेमेंट और ट्रांजेक्शन्स पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। गौरतलब है कि आज के वक्त में बड़े स्टोर से लेकर छोटी पनवाड़ी की दुकान पर भी लोग UPI Scan करने लगे हैं। ऐसे में UPI transactions पर एक्स्ट्रा चार्ज सच में डराने वाली खबर थी। परंतु अब मोदी सरकार ने सामने आते हुए यूपीआई से जुड़ी तमाम अफवाहों का खंडन कर दिया है।
कितना काम का यूपीआई ?
यूपीआई का चलन भारत में कितना ज्यादा बढ़ा चुका है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले महीने यानी जुलाई 2022 में 6 Billion UPI transactions रिकॉर्ड की गई है। आपको बता दें कि इस माह में इंडियन्स ने 600 करोड़ यूपीआई ट्रांजेक्शन की है। Ministry of Information and Broadcasting के अनुसार FY22 में अभी तक यूपीआई 46 बिलियन का आकंड़ा पार कर चुकी है।
NPCI यानी National Payments Corporation of India के अनुसार जुलाई 2022 में 6.28 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुई है जिसमें 10.62 trillion रुपये का लेन देन हुआ है। एनपीसीआई के मुताबिक FY21 में 22.28 बिलियन यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की गई थी जबिक FY22 में अभी तक 46 बिलियन UPI transactions पूरी हो चुकी है। सरकार की योजना अगले 5 सालों में 1 बिलियन डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन की है।




















