[Exclusive] Vivo Y27 4G इस माह के आखिर में होगा लॉन्च, जानें लीक स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • फोन Green, Burgundy और Black कलर में पेश किया जाएगा।
  • फोन में 6.64-इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है।
  • डिवाइस में Helio G85 SoC और 50MP प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

वीवो जल्द भारत में Vivo Y27 4G पेश करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने 91mobiles को विशेष रूप से फोन के फुल स्पेसिफिकेशन, कलर ऑप्शन और रेंडर की जानकारी दी है। वहीं, हम देश में फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी जुटाने में कामयाब रहे हैं। आइए आगे आपको इन सबकि पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

वीवो Y27 4G इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

ईशान के मुताबिक, Vivo Y27 4G इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी अगले कुछ दिनों में फोन को टीज करना शुरु कर देगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

वीवो Y27 4G डिजाइन और कलर ऑप्शन

  • सेल्फी शूटर के लिए फोन में वॉटरड्रॉप नॉच होगा। वहीं, स्क्रीन पैनल के नीचे एक बड़ी चिन है और फोन प्लास्टिक बैक के साथ आएगा।
  • वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन (फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ) दाहिनी ओर प्लेस किया गया है।
  • फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेंसर रखने के लिए दो बड़े गोलाकार रिंग होंगे। गोलाकार रिंगों के बराबर में एक एलईडी फ्लैश होगा।
  • हालांकि, रेंडरर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे सेक्शन का पता नहीं चल है, लेकिन वे नीचे हो सकते हैं।
  • इसके अलावा Vivo Y27 4G ग्रीन, बरगंडी और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

वीवो Y27 4G स्पेसिफिकेशंस

  • डिसप्ले: फोन में 600-निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ 6.64-इंच IPS LCD FHD+ डिसप्ले होगा।
  • प्रोसेसर: वीवो Y27 4G मीडियाटेक हेलियो G85 SoC दिया जाएगा।
  • रैम और स्टोरेज: फोन सिंगल 6GB + 128GB मॉडल में आएगा। 6GB एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट होगा।
  • ओएस: एंडरॉयड 13-आधारित फनटच ओएस 13 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स कार्य करेगा।
  • कैमरा: Vivo Y27 4G 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का शूटर है।
  • साइज: अपकमिंग वीवो फोन का साइज 164×76.2×8 मिमी और वजन 190 ग्राम होगा।
  • अन्य: वीवो फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IP54 रेटिंग होगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here