Vivo Y27 के 5G और 4G मॉडल एनबीटीसी पर आए सामने, देखें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • डिवाइस की एंट्री इसी महीने के आखिर में की जा जाती है।
  • Vivo Y27 4G में Helio G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • डिवाइस में 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

मोबाइल निर्माता वीवो कंपनी Vivo Y27 4G और Vivo Y27 5G डिवाइस जल्द लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में बाजार में दस्तक दे सकते हैं। फिलहाल दोनों मोबाइल को एनबीटीसी सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिसकी वजह से इनके लॉन्च की खबर तेज हो गई है। आइए, आगे आपको सर्टिफिकेशन और लीक स्पेसिफिकेशन की डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo Y27 4G और Vivo Y27 5G एनबीटीसी लिस्टिंग

  • एनबीटीसी सर्टिफिकेशन के मुताबिक Y27 सीरीज के 4G वर्जन को  V2249 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • 5G वैरियंट मॉडल नंबर V2302 के साथ सामने आया है।
  • मॉडल नंबर और नाम के अलावा डिवाइस के कोई और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी साफ नहीं है।
  • कहा जा रहा है कि डिवाइस की एंट्री इसी महीने के आखिर में की जा सकती है।

Vivo Y27 4G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 6.64 इंच का आईपीएस एलसीडी एफ एचडी प्लस डिस्पले मिल सकता है। जिसमें 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जाएगी।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में Helio G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 6GB रैम +128GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यूजर्स को रैम बढ़ाने के लिए एक्सपेंडेबल रेम सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि बैटरी कितने एमएएच की होगी, यह जानकारी अभी नहीं मिली है।
  • अन्य:अन्य फीचर की बात करें तो डिवाइस में IP54 रेटिंग, वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल  सिम सपोर्ट जैसे बेसिक फीचर्स दिए जाएंगे।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्राइड 13 आधारित फनटच ओएस 13 पर काम कर सकता है।

आखिर में बताते चलें कि फोन का 5G वैरियंट भी ऊपर बताएगा 4G मॉडल के स्पेसिफिकेशन से मिलता-जुलता होगा। हालांकि 5G होने के चलते इसमें अलग प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here