
Vivo Y22 स्मार्टफोन साल 2022 में इंडिया में लॉन्च हुआ जो 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया था। इस फोन के दो मैमोरी वेरिएंट्स बाजार में उतारे गए थे जिनमें 4जीबी रैम और 6जीबी रैम शामिल थी। वहीं अब कंपनी ने फोन के बड़े मॉडल 6GB RAM की कीमत में कटौती कर दी है और आज से ही इस वेरिएंट को कम दाम पर खरीदा जा सकता है।

Vivo Y22 प्राइस
- नई कीमत = ₹15,499
- पुरानी कीमत = ₹16,499
- प्राइस कट = ₹1,000

वीवो वाई22 स्मार्टफोन का 6GB RAM + 12GB Storage वेरिएंट कंपनी की ओर से 16,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इस मॉडल पर 1,000 रुपये का प्राइस कट जारी कर दिया गया है जिसके बाद 6जीबी+128जीबी वेरिएंट का दाम घटकर 15,499 रुपये हो गया है। यह नई कीमत आज 11 जुलाई से ही लागू हो गई है तथा Vivo Y22 को नए रेट में ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केट से खरीदा जा सकता है।

Vivo Y22 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.55″ 90Hz Display
- 6GB RAM + 128GB Storage
- MediaTek Helio G70
- 50MP Dual Rear Camera
- 18W 5,000mAh Battery
स्क्रीन : वीवो वाई22 स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Vivo Y22 का डायमेंशन 164.3 x 76.1 x 8.38एमएम और वज़न 180ग्राम है।
प्रोसेसर : Vivo Y22 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो एमटी6769 चिपसेट दिया गया है। यह वीवो मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसमें रैम मैमोरी को 2 जीबी एक्स्ट्रा बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y22 मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए वीवो वाई22 4जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने मोबाइल को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।
अन्य फीचर्स : यह IPX4/X5 rated फोन है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। Vivo Y22 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है वहीं साथ ही इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।












