30 दिन चलने वाले दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स हुए लॉन्च, कीमत 198 रुपये से शुरू

Join Us icon
Highlights

  • Rs 198 और Rs 204 Vi प्लान्स मुंबई और गुजरात सर्कल के लिए आए हैं।
  • इन दोनों ही नए प्लान में 500MP डाटा और 30 दिन तक वैधता मिलती है।
  • Rs 198 और Rs 204 रिचार्ज प्लान कंपनी की साइट पर लिस्ट हो चुके हैं।

वोडाफोन-आइडिया ने भारत में दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान की कीमत क्रमशः 198 रुपये और 204 रुपये है और ये टॉकटाइम लाभ प्रदान करते हैं। इन नए प्लान के तहत ग्राहकों को 500MB तक डाटा मिलता है। इसके अलावा इन प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ साथ-साथ टॉकटाइम बैलेंस भी दिया जा रहा है। आइए आगे आपको वीआई के नए प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।

वोडाफोन आइडिया 198 रुपये का रिचार्ज पैक

  • नए Vi रिचार्ज पैक में 500MB डाटा और 198 रुपये का टॉकटाइम ऑफर किया जा रहा है।
  • वहीं, इस प्लान की वैधता 30 दिनों की मिलती है।

वोडाफोन आइडिया 204 रुपये का रिचार्ज पैक

  • Vi के 204 रुपये वाले प्लान में 500MB डाटा और 204 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है।
  • रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैधता दी जा रही है।

नोट: 198 रुपये और 204 रुपये वाले वीआई प्लान देश के मुंबई और गुजरात दोनों सर्कल में उपलब्ध हैं। देश में नए रिचार्ज प्लान के बारे में बस इतना ही।

ये प्लान भी हाल ही में हुए लॉन्च

आपको बता दें कि कंपनी ने 198 रुपये और 204 रुपये के प्लान के अलावा हाल ही में भारत में 17 रुपये का रिचार्ज पैक पेश किया था और यह एक दिन की वैधता के साथ आता है। वहीं, 17 रुपये पूरे देश में उपलब्ध है और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डाटा लाभ के साथ आता है।

इसके अलावा वोडाफोन आइडिया ने 232 रुपये का प्लान भी पेश किया था और यह केवल मुंबई और गुजरात सर्कल के लिए है। प्लान में 4GB तक डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह पैक 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here