
रिलायंस जियोफोन की बुकिंग आज से शुरू होने वाली है और इस फोन के लिए अभी से ही उपभोक्ताओं में उत्सुकता देखी जा सकती है। जियो का यह कीपैड वाला 4जी वोएलटीई फोन पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन इसके लिए आपको 1,500 रुपये की सिक्योरिटी अमाउंट जमा करानी होगी। हालांकि पहले जानकारी थी कि जियो फोन के लिए आपको 1,500 रुपये एक साथ जमा कराने हैं लेकिन कल कंपनी ने खबर दी है कि शुरुआत में सिर्फ 500 रुपये ही जमा कराने हैं बाकी के अमाउंट फोन मिलने के बाद देना है। जियो के इस फोन की प्रीबुकिंग आज शाम 5:30 से होने वाली है और इसके लिए स्टोर पर लंबी लाइन भी देखने को मिलेगी।
परंतु खास बात यह कही जा सकती है कि आप बिना स्टोर पर गए अपने फोन से ही जियो फोन की बुकिंग कर सकते हैं। आप सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने फोन से ही दूसरे का भी फोन बुक कर सकते हैं। यही सोच रहे होंगे कि कैसे संभव है तो चलिए बताते हैं तरीका।
जियो सिम की तरह जियोफोन के लिए भी लगेगी लंबी लाइन, जानें क्या है कारण
कैसे करें खुद के लिए जियो फोन की बुकिंग
अपने लिए जियोफोन बुक करने के लिए सबसे पहले

1. अपने स्मार्टफोन में माई जियो ऐप डाउनलोड करें। यदि पहले से है तो और भी अच्छा है।
2. डाउनलोड होने के बाद उसे ओपेन करें।

3. ऐप ओपेन करते ही स्क्रीन पर सबसे पहले प्रीबुक नाउ और माई बुकिंग का आॅप्शन दिखाई देगा। आपको प्रीबुक पर क्लिक करना है।

4. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर और पिनकोड का आॅप्शन मिलेगा। आपको अपना मोबाइल नंबर और ऐरिया पिनकोड डाल नीचे दिए गए प्रोसीड बटन पर क्लिक करना है।

5. अब आपके सामने पेमेंट के कई आॅप्शन आ जाएंगे। जैसे जियोमनी, पेटीएम, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड और नेटबैंकिंग आदि। आप अपनी सुविधा के अनुसार क्लिक कर सकते हैं।

6. जैसे पेमेंट प्रक्रिया पूरी होती है आपको एक कनफर्मेशन स्क्रीन दिखाई देगा। इसके साथ ही जानकारी दी जाएगी कि आपक पेमेंट की प्रकिया पूरी हो गई है।

इस प्रकिया के पूरी होते ही आपको एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी कि आपका फोन बुक हो गया है।
जानें दूसरों के लिए कैसे बुक करें जियोफोन
दूसरे के लिए जियो फोन बुक करने की प्रक्रिया भी वही है। इसके लिए सबसे पहले
1. अपने स्मार्टफोन में माई जियो ऐप डाउनलोड करें। यदि पहले से है तो उसे ओपेन करें।

2. ऐप ओपेन करते ही स्क्रीन प्रीबुक नाउ का आॅप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपको अपने दोस्त, परिवार या रिश्तेदार जिनके लिए फोन बुक करना चाहते हैं उनका नंबर डालें। इसके साथ ही एरिया पिनकोड भी डालना है और नीचे दिए गए प्रोसीड बटन को क्लिक करना है।

4. इसके बाद जियोमनी, पेटीएम, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड और नेट बैंकिंग सहित कई पेमेंट आॅप्शन दिखाई देंगे। अपनी सुविधा के अनुसार चुनाव कर पेमेंट करें।

5. जैसे पेमेंट प्रक्रिया पूरी होती है आपको एक कनफर्मेशन स्क्रीन दिखाई देगा।

इस प्रकिया के पूरी होते ही आपको एसएमएस और आपके दोस्त जिसके लिए आपने फोन बुक किया है दोनों के नंबर पर एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी।
जियोफोन बुकिंग को वीडियो से समझें





















