OnePlus 12 की लीक तस्वीरें आई सामने, देखें डिजाइन और अन्य डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus 12 का डिजाइन पुराने मॉडल OnePlus 11 के समान ही दिख रहा है।
  •  फोन में इस बार पेरी स्कोप कैमरा दिया जा सकता है।
  • कंपनी इसके बैक पैनल में फॉक्स लेदर मटेरियल का उपयोग कर सकती है।

वनप्लस ने इस साल अपनी नंबर सीरीज में OnePlus 11 को जोड़ा था। वहीं, अब कंपनी ने इसके अपग्रेड संस्करण OnePlus 12 पर का करना शुरू कर दिया है। दरअसल इस डिवाइस की कुछ लीक तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। जिसमें फोन का कैमरा और डिजाइन देखा जा सकता है। आइए, आगे पोस्ट में पूरी डिटेल जानते हैं।

OnePlus 12 की लीक तस्वीरें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus 12 की लीक तस्वीरें टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स और प्रमुख टिप्सटर ऑनलिक्स ने मिलकर की हैं।

  • कुल मिलाकर 4 तस्वीरें सामने आई जिसको देखकर फोन का डिजाइन सामने आ गया है।
  • आप तस्वीर में देख सकते हैं कि पिछले पैनल पर बड़ा सा कैमरा ब्रैकेट है जो बैक पैनल से होते हुए आगे में फ्रेम तक आ रहा है।
  • हालांकि ऐसा ही मिलता-जुलता डिजाइन OnePlus 11 में देखने काे मिला था। इसमें भी एक गोल रिंग जिसे आप रिस्ट वॉच डायल भी कह सकते हैं उसी में कैमरा उपलब्ध है।
  • इस बार एक बड़ा बदलाव यह देखा गया है कि नया डिवाइस में पेरिस्कोप लेंस नजर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि नए वनप्लस 12 में भी इस बार हाई रेंज वाला डिजिटल ज़ूम मिलने वाला है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन ब्लैक कलर में सामने आया है जिसके बैक पैनल पर फॉक्स लेदर डिजाइन नजर आता है।
  • फोन के फ्रंट की बात करें तो डिवाइस में बेजल लेस डिसप्ले है जहां सेंटर पर पंच होल डिजाइन में कैमरा दिया गया है।
  • वहीं ऊपर में आप ईयरपीस देख सकते हैं।
  • डिवाइस के राइट साइड पर अलर्ट स्लाइडर, पावर बटन सहित वॉल्यूम अप-डाउन बटन दिया गया है।
  • कुल मिलाकर अब तक जो दिख रहा है उसके अनुसार यही कहा जा सकता है कि डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

वनप्लस 12 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

डिस्प्ले: डिवाइस के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED QHD+ डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
प्रोसेसर: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में अक्टूबर में लॉन्च होने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 16 जीबी तक रैम +512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस हो सकता है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन 5000mAh बैटरी और 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे कई फीचर्स की पेशकश होगी।
OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन लेटेस्ट एंड्राइड पर बेस्ड होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here