
सैमसंग का एक सस्ता ए सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस की एंट्री काफी कम कीमत में की जा सकती है। यानी कि बजट रेंज में फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है। बता दें कि मोबाइल को वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है, जहां इसकी कुछ डिटेल सामने आ चुकी हैं। आइए, आगे लीक स्पेसिफिकेशन, कीमत और लिस्टिंग को विस्तार से समझते हैं।
Samsung Galaxy A05 लिस्टिंग और लीक लॉन्च डिटेल
फिलहाल कंपनी की ओर से इस डिवाइस की लॉन्च डेट के बारे में डिटेल नहीं मिली है। लेकिन लीक में बताया गया है कि यह फोन बेहद जल्द बाजार में एंट्री ले सकता है।
- डिवाइस को SM-A055F-DS मॉडल नंबर के साथ वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
- लिस्टिंग में पता चला है कि डिवाइस में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
- यह भी बताया गया है कि डिवाइस वाईफाई 2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करेगा।
- इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए कंपनी की ओर से ऐलान होने का इंतजार है।

Samsung Galaxy A05 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Galaxy A05 में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर सामान्य रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर चिपसेट मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला होने की उम्मीद है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के अन्य कैमरा लेंस दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 6000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है। हालांकि फास्ट चार्जिंग तकनीक कितनी पावर की होगी इसके बारे में नहीं बताया गया है।
- अन्य: अन्य फीचर की बात करें तो यह फोन 4G कनेक्टिविटी डुएल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे बेसिक फीचर्स वाला होगा।
क्या हो सकती है कीमत
Samsung Galaxy A05 की अनुमानित कीमत 10 से 12 हजार आंकी जा रही है। अब देखना होगा कि कंपनी इस डिवाइस को किस बजट रेंज में लाती है। हालांकि जिस हिसाब से कंपनी ने पहले के ए सीरीज स्मार्टफोन पेश किए हैं। इसका प्राइस भी ज्यादा होने की उम्मीद कम ही है।












