पोको ला रहा है नया स्मार्टफोन, Poco M6 Pro 5G नाम से हो सकता है लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Poco ने नए डिवाइस का ऐलान किया है।
  • कंपनी के हेड हिमांशु टंडन ने खुद डिटेल शेयर की है।
  • यह फोन Poco M6 Pro 5G हो सकता है।

भारत में 5G तकनीक आने के बाद से नए फोंस लगातार लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए Poco ने भी नए डिवाइस का ऐलान किया है। दरअसल यह डिटेल कंपनी के हेड हिमांशु टंडन ने खुद शेयर की है। हालांकि स्मार्टफोन का नाम सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि यह Poco M6 Pro 5G हो सकता है।

कंपनी हेड ने किया ऐलान

पोको की नई 6 सीरीज को लेकर कंपनी के हेड हिमांशु टंडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने बताया है कि कंपनी अब तक Poco 5 सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। जिसकी सफलता के बाद नई 6 सीरीज लाई जाएगी। पोस्ट में उन्होंने कमिंग सून भी लिखा है, जिसका मतलब यह है कि डिवाइस की एंट्री जल्द ही की जा सकती है।

Poco M6 Pro 5G नाम से आ सकता है फोन

हालांकि पोको कंपनी हेड ने नए डिवाइस का नाम नहीं बताया है। लेकिन टिप्स्टर Kacper Skrzypek के पोस्ट के मुताबिक यह डिवाइस Poco M6 Pro 5G हो सकता है जिसे भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। वहीं, आधिकारिक ऐलान के लिए कुछ समय का इंतजार जरूर करना होगा।

Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: संभावित फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्पले दिया जा सकता है। इसमें 2460 x 1080 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन में कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर प्रोसेसर दे सकती है। हालांकि अभी चिपसेट के नाम की डिटेल नहीं है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में इसे 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 6GB, 8GB रैम और 128GB, 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में फोन 6000mAh बैटरी से लैस रखा जा सकता है। इसमें यूजर्स को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
  • अन्य: मोबाइल में डुअल सिम 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई बेसिक फीचर दिए जा सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here