OPPO K11 का डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइस, लिस्टिंग में आया सामने

Join Us icon
Highlights

  • डिवाइस की एंट्री 25 जुलाई को होने वाली है।
  • इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • 12GB रैम +512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

ओप्पो का K-सीरीज स्मार्टफोन OPPO K11 लॉन्च के लिए तैयार है। डिवाइस की एंट्री 25 जुलाई को घरेलू बाजार चीन में होने वाली है। जिसके बाद इसे भारत सहित अन्य बाजारों में भी लाया जा सकता है। बता दें कि लॉन्च से पहले डिवाइस को प्राइस बाबा ने चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर स्पॉट किया है। जहां मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत की डिटेल सामने आई है।

OPPO K11 चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग

वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक ओप्पो का नया डिवाइस PJC110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

  • लिस्टिंग में फोन की इमेज भी सामने आई है। जिससे डिजाइन का पता चलता है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस में पंच होल डिस्प्ले है।
  • बैक पैनल की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
  • नीचे की ओर ओप्पो की ब्रांडिंग दी गई है।
  • पावर बटन और वॉल्यूम अप डाउन बटन राइट साइड पर नजर आता है।
  • इसके अलावा नीचे की तरफ यूएसबी टाइप सी पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल दी गई है वहीं, ऊपर की तरफ एक माइक्रोफोन लगा है।

OPPO K11 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 2412×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला होगा।
  • स्टोरेज: डिवाइस 12GB तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश हो सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस होने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4,870 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस पर रन कर सकता है।
  • वजन और डायमेंशन: वजन और डायमेंशन की बात करें तो यह 162.70×75.50×8.23mm और 184 ग्राम का बताया गया है।
  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो डिवाइस डुअल सिम, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे फीचर के साथ आ सकता है।

OPPO K11 कीमत

कीमत को लेकर लिस्टिंग में बताया गया है कि यह 3 स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसमें 8GB रैम +256GB स्टोरेज की कीमत ¥2299 यानी करीब 25,000 रुपये हो सकती है। मिड वैरियंट 12GB +256GB ¥2599 यानी करीब 28,000 रुपये का हो सकता है। जबकि टॉप मॉडल 12GB रैम +512GB स्टोरेज ¥2799 यानी करीब 32,000 रुपये का होने की उम्मीद है। वहीं, फोन के लिए यूजर्स को ग्लेशियर ब्लू और मून शेडो जैसे दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here