
रेनो 10 सीरीज़ हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुई है जिनमें तीन पावरफुल स्मार्टफोन OPPO Reno 10 5G, OPPO Reno 10 Pro 5G और OPPO Reno 10 Pro+ 5G लॉन्च किए गए हैं रेनो 10 प्रो की डिटेल्स (यहां) और रेनो10 प्रो+ की जानकारी (यहां) क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं सीरीज़ के सबसे छोटे ओपो मोबाइल Reno 10 5G के प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे दी गई है।
OPPO Reno 10 5G प्राइस
ओपो रेनो 10 5जी फोन भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 8जीबी रैम + 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 32,999 रुपये है। OPPO Reno 10 5G की सेल आने वाली 27 जुलाई से शुरू होगी तथा इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह ओपो मोबाइल Silvery Grey और Ice Blue कलर में उपलब्ध होगा।

OPPO Reno 10 5G सेल ऑफर
ओपो रेनो 10 5जी फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर उपभोक्ताओं को 3,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके लिए HDFC, ICICI Bank, Axis Bank और SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदारी के दौरान SBI, Kotak Bank, Bank of Baroda, IDFC First Bank, One Card और AU Small Finance यूज़ करने पर मोबाइल यूजर्स को 10% का कैशबैक प्राप्त होगा तथा 3 महीने का YouTube Premium और Google One फ्री दिया जाएगा।

OPPO Reno 10 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ 120Hz AMOLED Display
- MediaTek Dimensity 7050
- 32MP Selfie Camera
- 64MP+32MP+8MP Rear Camera
- 67W 5,000mAh Battery
स्क्रीन : ओपो रेनो 10 5जी 2412×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 3डी एमोलेड पैनल पर बनी है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई जैसे फीचर्स मिलते हैं।
प्रोसेसर : यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है।
कैमरा : OPPO Reno 10 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 10 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 67W SUPERVOOC 2.0 तकनीक से लैस है जो मिनटों में ही फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है।












