OPPO Reno10 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, 20GB तक रैम, 50+32MP कैमरा से है लैस

Join Us icon
Highlights

  • Reno10 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है।
  • इसमें तीन नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं।
  • Reno10 Pro में Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर है।

ओप्पो की बहुचर्चित Reno10 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। इसमें OPPO Reno10 Pro 5G स्मार्टफोन 20GB तक रैम, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4600mAh बैटरी सहित कई तगड़े फीचर्स के साथ आया है। आइए, आगे आपको मोबाइल के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल देते हैं।

OPPO Reno10 Pro 5G डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो डिवाइस में 3D कर्व डिजाइन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि फोन काफी स्लिम और लाइटवेट है। पीछे की तरफ मेटल मटेरियल दिया गया है। पीछे पैनल पर दो तरह का मिक्स कलर नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया है। जिसमें 3 कैमरा लेंस लगे हैं। इसमें एलईडी फ्लैश भी है। इसके अलावा मोबाइल के लिए यूजर्स को ग्लौसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे जैसे दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

OPPO Reno10 Pro 5G प्राइस

कंपनी ने अपने OPPO Reno10 Pro को 12GB रैम + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। इसकी कीमत बाजार में 39,999 रुपये रखी गई है। फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर 13 जुलाई से शुरू होगी।

OPPO Reno10 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: OPPO Reno10 Pro में 6.7 इंच का OLED 3डी कर्व डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2412 × 1080 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 950 निट्स ब्राइटनेस, 93% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिल जाता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • प्रोसेसर: Reno10 Pro दमदार Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ आता है। यह एक ऑक्टा कोर चिपसेट है जो 6 नैनोमीटर प्रोसेस पर काम करता है। इसके साथ डिवाइस में VC लिक्विड कूलिंग तकनीक भी दी गई है जिसकी मदद से फोन गर्म होने पर बचाव होता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए रैम एक्सपेंशन फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से 8GB रैम बढ़ाई जा सकती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस कैमरा की खास बात यह है कि इसमें पहली बार 32 मेगापिक्सल का टेली फोटो पोट्रेट कैमरा दिया जा रहा है इसके साथ 50 मेगापिक्सल का IMX890 अल्ट्रा क्लियर प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का IMX709 लेंस लगा है। इस कैमरा से यूजर 4K वीडियो शूटिंग भी कर सकते हैं।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 4600 एमएएच की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मात्र 28 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 13 आधारित कलरओएस 13.1 पर रन करता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here