
Jio अपने सेकेंड-जनरेशन JioBook को इंडियन मार्केट में लाने के लिए तैयार है। कंपनी इस महीने के अंत में यानी 31 जुलाई को रिलायंस अपना नया जियोबुक लैपटॉप भारत में लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा अमेजन के माध्यम से New JioBook Laptop का टीजर जारी किया गया है। आइए आगे आपको अपकमिंग जियोबुक के बारे में जानते हैं।
New JioBook Laptop स्पेसिफिकेशन्स
अमेजन ने लैपटॉप को लेकर एक माइक्रोसाइट क्रिएट की है। इस साइट में टीजर इमेज और लैपटॉप के कुछ खास फीचर्स सामने आए हैं। वहीं, लिस्टिंग से साफ है कि इसकी बॉडी हल्की होगी। क्योंकि पिछले साल के मॉडल के 1.2 किलोग्राम वजन की तुलना में इसके अपग्रेडेड वर्जन का वजन 990 ग्राम होगा।
इसके अलावा यह कन्फर्म हो गया है कि लैपटॉप 4G कनेक्टिविटी से लैस होगा। वहीं, नए जियोबुक में JioOS (एंडरॉयड बेस्ड) और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इसमें पुरे दिन चलने वाली बैटरी दे सकती है।
JioBook price (संभावित)
कंपनी ने अपने पहली-जनरेशन जियोबुक को 15,799 रुपये की कीमत में पेश किया था। इसे Reliance Digital stores से खरीदा जा सकता है। वहीं, नई जनरेशन वाले लैपटॉप की कीमत भी 20,000 से कम हो सकती है। साथ ही इसे अमेजन के अलावा दूसरे रिटेल स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने पहले बजट लैपटॉप को IMC 2022 में पेश किया था। वहीं, जुलाई महीने में यह Jio का देश में दूसरा प्रोडक्ट लॉन्च होगा। कंपनी ने पहले अपने Jio भारत 4G फीचर फोन को पेश कर चुकी है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। चूंकि JioBook पर भी 4G सिम की आवश्यकता होती है, इसलिए इस लैपटॉप के साथ कंपनी किफायती डाटा प्लान भी पेश कर सकती है।












