Honor 90 सितंबर में हो सकता है भारत में लॉन्च, इसके स्पेसिफिकेशंस और लुक में होगा दम

Join Us icon
Highlights

  • ऑनर कंपनी एक बार फिर भारत में दस्तक देने वाली है।
  • Honor 90 सीरीज के तहत नए फोन लॉन्च होंगे।
  • फोन का पूरा अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है।

टेक्नोलॉजी बाजार में एक समय खासा दबदबा बना चुकी ऑनर कंपनी एक बार फिर भारत में दस्तक देने को तैयार है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी Honor 90 सीरीज के तहत नए फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्रमुख यूट्यूबर द्वारा ऑनर की वापसी की खबर जोर पकड़ रही है। आइए, आगे आपको इस बारे में पूरी डिटेल देते हैं।

सितंबर में लॉन्च हो सकता है Honor 90

टेक सेगमेंट की तगड़ी जानकारी रखने वाले यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरुजी ने ऑनर स्मार्टफोन की वापसी के बारे में जानकारी पेश की है। नए अनबॉक्सिंग वीडियो में दावा किया गया है कि Honor 90 स्मार्टफोन सितंबर के महीने में भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि वीडियो में असल लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन फोन का पूरा अनबॉक्सिंग वीडियो आना यह इशारा करता है कि इसका लॉन्च अब दूर नहीं है।