
टेक्नो अपनी पोवा 5 सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। इसमें कंपनी टेक्नो पोवा 5 और Tecno Pova 5 Pro जैसे 2 मॉडल को लॉन्च कर सकती है। वहीं, प्रो मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च होने की बात कंफर्म हो गई है। डिवाइस को लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न पर माइक्रोसाइट देखी जा सकती है। खास बात यह है कि इस फोन के बैक पैनल पर यूजर्स को एलईडी लाइट इंटरफेस की पेशकश मिलने वाली है। आइए, आगे मोबाइल की अन्य डिटेल विस्तार से जानते हैं।
Tecno Pova 5 Pro एलईडी इंटरफेस
ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर टेक्नो पोवा 5 प्रो स्माटफोन की माइक्रोसाइट अपलोड कर दी गई है।
- माइक्रो साइट पर अपलोड किए गए टीजर के मुताबिक डिवाइस में बैक पैनल पर खूबसूरत एलईडी आर्क इंटरफ़ेस देखा जा सकता है। इसमें आरजीबी लाइट सिस्टम लगा हुआ है।
- फोन में नोटिफिकेशंस आने पर यह एलईडी लाइट ब्लिंक करेगी। जो देखने में अलग एक्सपीरियंस देगी।
- कुल मिलाकर डिवाइस में सॉफ्ट, रेसिंग, ड्रीमी, ब्रीथ और पार्टी जैसे पांच मोड शामिल होंगे। यानी कि यूजर्स को अपने मूड के मुताबिक इन एलईडी लाइट्स को सेट करने का मौका मिलेगा।
- बता दें कि इससे पहले पोवा 5 सीरीज का टेक्नो पोवा 5 मॉडल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। वहीं, अब देखना होगा कि कंपनी केवल प्रो मॉडल भारत में लाती है या सामान्य मॉडल भी अलग डिजाइन में लॉन्च होता है।

TECNO POVA 5 स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)
- डिस्प्ले: POVA 5 फोन 6.78 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग मिल जाता है।
- प्रोसेसर: बेहतर परफॉरमेंस के लिए टेक्नो पोवा 5 में 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक हीलियो जी99 आक्टाकोर प्रोसेसर लगाया गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस डुअल रियर कैमरा से लैस है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक एआई लेंस लगा है।
- बैटरी: फोन में लंबी चलने वाली 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
- OS: यह मोबाइल एंड्राइड 13 आधारित हाईओएस 13 पर रन करता है।









