
सैमसंग इन दिनों अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बाजार में Samsung Galaxy F14, Samsung Galaxy M14, Samsung Galaxy A05s और Samsung Galaxy A05 मोबाइल की एंट्री की जा सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन सभी डिवाइस को वाईफाई एलायंस वेबसाइट पर प्राइस बाबा ने स्पॉट किया है। आइए, आगे आपको इस बारे में पूरी डिटेल बताते हैं।
सैमसंग के नए फोंस की वाईफाई एलायंस लिस्टिंग
- लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी F14 का मॉडल नंबर SM-E145F/DS देखा जा सकता है।
- Samsung Galaxy M14 फोन SM-M145F/DS मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
- अगर गैलेक्सी A05s और A05 की बात करें तो यह SM-A057G/DSN और SM-A055M/DS मॉडल नंबर के साथ देखे गए हैं।
- लिस्टिंग डिटेल यह भी बताती है कि सभी स्मार्टफोन में डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz) का सपोर्ट होगा।
- इसके अलावा गैलेक्सी A05 का ऑपरेटिंग सिस्टम भी देखा गया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर रन करने की उम्मीद है।
- अब देखना होगा की आगे कंपनी की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।
Samsung Galaxy F14 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- 6.5″ IPS LCD Screen
- MediaTek Helio G80
- 4GB RAM
- 50MP Triple Camera
- 6,000mAh Battery
सैमसंग के Galaxy F14 डिवाइस की बात करें तो इसमें 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलिओ जी80 प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 4GB रैम वाला बेस मॉडल आ सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने की उम्मीद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए 6000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy M14 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- 6.6″ PLS LCD Screen
- Samsung Exynos 1330
- 4GB RAM
- 50MP Triple Camera
- 6,000mAh Battery
Samsung Galaxy M14 डिवाइस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच PLS एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दे सकती है। स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 4GB रैम बेस मॉडल के आने की उम्मीद है। फोन में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच बैटरी, फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A05 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- 6.6″ IPS LCD Screen
- Snapdragon 662
- 4GB RAM
- 48MP Triple Camera
- 6,000mAh Battery
अगर सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस में Snapdragon 662 प्रोसेसर की पेशकश की जा सकती है। स्टोरेज के मामले में फोन का बेस मॉडल 4GB रैम वाला हो सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसमें भी 6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।












