
अगस्त माह में भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना इनफिनिटी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन पेश किया था। बेहद कम बजट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 व एलजी जी6 जैसे फोन्स के सामनें भी अपनी प्रतिद्वंदता जाहिर की थी। महज़ 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन आज अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है, जो सिर्फ शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर ही मिलेगा।
4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो 4एक्स, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
आपको बता दें कि कैनवस इनफिनिटी फोन के लॉन्च के साथ ही माइक्रोमैक्स भारत की पहली तथा दुनिया की तीसरी ऐसी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है जिसने अपने फोन को इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया है। अमेज़न इंडिया पर फोन की खरीद के साथ ही जियो यूजर्स को 30जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है। तथा इसके साथ ही 250रुपये का अमेज़न कैशबैक भी मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की बात की जाए तो इसकी 18:9 रेशियो वाली डिसप्ले ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। नैरो बेज़ल्स आधारित इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.7-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है जो एंडरॉयड ओरियो में अपडेट हो सकेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें 4जी वोएलटीई, रियल डुअल सिम और ओटीजी सपोर्ट उपलब्ध है तथा पावर बैकअप के लिए कैनवस इनफिनिटी में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है।
अमेज़न इंडिया में माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)





















