
जर्मनी की राजधानी बर्लीन में जारी आईएफए कॉन्फ्रेंस के दौरान लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए फोन मोटो एक्स4 का प्रदर्शन कर दिया है। इस फोन को लेकर पिछले कई दिनों से जानकारी आ रही थी। मोटो का यह सीरीज थोड़े उंचे बजट में उपलब्ध होगा। हालांकि फोन की लुक और डिजाइन पर आप नजर डालें तो कम नहीं लगेगा। इसके फ्रंट और बैक में ग्लास का उपयोग किया गया है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों पैनल गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे छोटे मोटे खरोंच से बचाने में सक्षम है।
मोटो एक्स4 के होम बटन पर ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं डिजाइन में खास बात यह कही जा सकती है कि यह आईपी68 सर्टिफाइड है जो फोन को पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाते हैं। जैसा कि हाल में देखा गया है कि कंपनी ने अपने कम रेंज के फोन को भी डुअल कैमरे से लैस किया है ऐसे में मोटो एक्स4 को लेकर भी यही आशा की जा रही थी और कंपनी ने उसे पूरा भी किया है।
सोनी ने उतारा Xperia XZ1 और XZ1 Compact, इसी महीने भारत में भी होंगे लॉन्च
इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्सल का मिलेगा। वहीं बेहतर सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।
शाओमी हर दिन बेच रही है 22,000 स्मार्टफोन
मोटो एक्स4 में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको स्टॉक एंडरॉयड देखने को मिलेगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें अमेजन वॉइस सर्विस एलेक्सा सापोर्ट करता है।
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही एड्रीनो 508 ग्राफिक्स है। कंपनी ने मोटो एक्स4 को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम मॉडल में पेश किया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने इसे एनएफसी से भी लैस किया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। जहां तक कीमत की बात है तो भारतीय बाजार में इसे 30,000 रुपये के बजट में लॉन्च होने की उम्मीद है।





















