Redmi K60 Ultra 16GB रैम के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • K60 Ultra, 3 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।
  • रेडमी के60 सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन पेश हो सकते हैं।
  • अल्ट्रा मॉडल डाइमेंसिटी 9200 प्लस प्रोसेसर के साथ देखा गया है।

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी का एक नया स्मार्टफोन Redmi K60 Ultra, 3 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस को दमदार फीचर्स के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। बता दें कि रेडमी के60 सीरीज के तहत कंपनी 3 स्मार्टफोन बाजार में ला सकती है। जिसमें Redmi K60 और Redmi K60 Pro भी शामिल होंगे। आइए, आगे आपको अल्ट्रा मॉडल की लिस्टिंग डिटेल्स और लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Redmi K60 Ultra गीकबेंच लिस्टिंग

गीकबेंच लिस्टिंग में रेडमी का नया स्मार्टफोन 23078RKD5C मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।

  • डिवाइस ने सिंगल कोर में 1288 और मल्टीकोर में 4121 अंक हासिल किए हैं।
  • नए मोबाइल में जो प्रोसेसर की डिटेल सामने आई है उसका कोड नेम Corot है। यह प्रोसेसर 3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्लस प्रोसेसर होगा।
  • लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि डिवाइस 16GB तक रैम के साथ आएगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 के साथ देखा गया है।

Redmi K60 Ultra Geekbench

Redmi K60 Ultra लॉन्च टाइमलाइन

रेडमी ने हाल ही में एक पोस्टर टीजर पेश किया है। जिससे साफ हो गया है कि कंपनी 3 अगस्त को चीन में बड़ा इवेंट आयोजित करेगी। इसमें कई Xiaomi प्रोडक्ट लॉन्च हो सकते हैं। जिनमें Redmi K60 Ultra, Xiaomi Mix Fold 3, Xiaomi Pad 6 और Redmi Pad 2 का नाम भी शामिल है।

Redmi K60 Ultra के स्पेसिफिकेशन (लीक)

  • डिस्प्ले: फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5के रिजॉल्यूशन और 144hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: लिस्टिंग डिटेल्स के अनुसार डिवाइस Dimensity 9200 Plus चिपसेट की पावर के साथ आएगा।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 16GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के दिया जा सकता है। जिसमें 1 या 1.5 इंच का 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच या 5500 एमएएच बैटरी और 120 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रखा जा सकता है। इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर लॉन्च किया जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here