
भारत की सबसे टेलीकॉम नेटवर्क कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को खुश करने के लिए एक नया तोहफा पेश किया है। दरअसल, जियो अपने सबसे अधिक बिकने वाले पोस्टपेड प्लान के लिए एक निःशुल्क टेस्टिंग ऑफर पेश कर रही है। लेकिन, ध्यान रहे यह ऑफर केवल नए पोस्टपेड यूजर्स के लिए लागू होता जो पोस्टपेड सर्विस को यूज करने से पहले इस सर्विस को आजमाना चाहता है। आइए आगे आपको बताते हैं कि यह ऑफर किन प्लान पर लागू होता है।
जियो पोस्टपेड फ्री ट्रायल ऑफर की जानकारी
- यह ऑफर देश में Jio के 399 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान पर लागू है।
- Jio का फ्री ट्रायल ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए है।
- ग्राहक 30 दिनों तक नेटवर्क आजमा कर तय कर सकते हैं कि पोस्टपेड से जुड़ना है या नहीं।
- Jio पोस्टपेड प्लान परिवार के सदस्यों को अपने पैक में जोड़ने का ऑप्शन प्रदान करते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि इस फ्री ऑफर का लाभ कैसे उठाया जा सकता है?
- सबसे पहले, Jio.com पर जाएं और पोस्टपेड प्लान सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद आपको फ्री ट्रायल ऑफर के साथ 399 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये के प्लान दिखेंगे।
- फिर अपनी मनपसंद प्लान को सिल्केट करें और ‘अभी प्राप्त करें’ पर क्लिक करें
- अब, अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। ओटीपी का उपयोग करके प्रमाणित करें।
- इसके बाद आपके पास नया नंबर लेने या जियो में पोर्ट करने का ऑप्शन होगा।
- अपने पसंदीदा कनेक्शन प्रकार में पोस्टपेड चुनें और जारी रखें पर टैप करें और अगले पेज पर अपना पता लिखें।
- अंत में, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ‘सिम डिलीवरी’ पर क्लिक करें।
- प्रक्रिया को पूरा करने और ऑनबोर्डिंग समाप्त करने के लिए एक Jio कार्यकारी आपसे संपर्क करेगा।
- सिम एक्टिवेट पूरा होते ही 30 दिनों का फ्री ट्रायल चालू हो जाएगा।
जियो का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
Jio का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान सबसे लोकप्रिय है। पैक में 3 ऐड-ऑन सिम कार्ड रखने का ऑप्शन मिलते हैं। फ्री ट्रायल के बाद अतिरिक्त सिम के लिए 99 रुपये प्रति माह का शुल्क लिया जाएगा। यह प्लान मूल सिम पर 75GB डेटा और ऐड-ऑन सिम पर 5GB डेटा प्रदान करता है। आवंटित डेटा के उपयोग के बाद Jio प्रति 1GB डेटा पर 10 रुपये का शुल्क लेगा। अन्य लाभों में असीमित कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और JioCinema और JioCloud की सदस्यता शामिल है।
जियो का 599 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
599 रुपये का पोस्टपेड प्लान एक व्यक्तिगत पैक है और इसमें ऐड-ऑन सिम की सुविधा नहीं है। इस पैक के जरिए यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। JioTV, JioCinema और JioCloud का लाभ मिलता है।
Jio का 699 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
699 रुपये वाले जियो पोस्टपेड प्लान में लगभग 399 रुपये वाले प्लान के समान ही लाभ प्रदान करता है। इसमें हर दिन 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। यह नेटफ्लिक्स बेसिक और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन से लैस है।









