Xiaomi Mix Fold 3 की लॉन्च डेट कंफर्म, Redmi K60 Ultra भी इसी दिन कर सकता है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • डिवाइस की एंट्री आने वाले 14 अगस्त को होने वाली है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • यह फोन Leica ऑप्टिकल फुल फोकस क्वॉड कैमरा वाला होगा।

पिछले कई दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आखिरकार Xiaomi Mix Fold 3 फोल्डेबल फोन का लॉन्च कंफर्म हो गया है। डिवाइस की एंट्री आने वाले 14 अगस्त को होने वाली है। यह भी बताया जा रहा है कि इसके साथ Redmi K60 Ultra और Xiaomi Pad 6 Max टैब भी पेश हो सकता है। आइए, आगे आपको लॉन्च इवेंट और संभावित स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल बताते हैं।

Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च डेट

  • शाओमी के नए फोल्डेबल फोन को लेकर कंपनी ने नया टीजर पेश किया है। इसमें देखा जा सकता है कि डिवाइस की लॉन्च डेट 14 अगस्त है।
  • फोन को एक इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट चीन के समय अनुसार शाम 7 बजे होगा।
  • यह भी कंफर्म हो गया है कि डिवाइस में Leica ऑप्टिकल फुल फोकस क्वॉड कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है।
  • बता दें की खबर यह भी है mi Mix Fold 3 के साथ Redmi K60 Ultra और Xiaomi Pad 6 Max टैबलेट भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि इन दोनों डिवाइस को लेकर डिटेल कंफर्म नहीं है।

Xiaomi Mix Fold 3 launch date confirm

Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिजाइन: डिजाइन की बात करें तो इसे 11.2 एमएम पतला रखा जा सकता है। यह थिकनेस फोल्ड होने के दौरान की हो सकती है।
  • डिस्प्लेः Mix Fold 3 का डिस्प्ले साइज अभी पता नहीं चला है लेकिन यह फोन व्हाइट कर्व्ड ग्लास बॉडी के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • कैमराः कंफर्म हो गया है कि डिवाइस में Leica ऑप्टिकल फुल-फोकस क्वाड कैमरा मिलेगा। इसमें दो टेलीफोटो कैमरा सेंसर हो सकता है। दो सेंसर में से एक 3.2x ऑप्टिकल जूम वाला हो सकता है। जबकि पेरिस्कोप लेंस में 5x जूम मिल सकता है।
  • प्रोसेसरः Xiaomi Mix Fold 3 में पावरफुल परफॉरमेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • बैटरीः फोल्डेबल फोन में 4500mAh बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सहित 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Redmi K60 Ultra Geekbench

Redmi K60 Ultra के स्पेसिफिकेशन (कंफर्म)

कंफर्म हो गया है कि Redmi K60 Ultra में OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5के रिजॉल्यूशन और 144hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी। डिवाइस में Dimensity 9200 Plus चिपसेट की पावर मिलेगी। यह चिपसेट 3.35GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसके साथ फ्यूरियस इंजन 2.0 का सपोर्ट भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here